अवॉर्ड शो में घोड़ा दौड़ाने लगे अक्षय कुमार, लाइमलाइट लूटने के लिए हर करतब दिखा रहे खिलाड़ी कुमार

अक्षय कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में अक्षय कुमार घोड़े पर सवार होकर ऑडियंस के बीच एंट्री लेते दिख रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दर्शकों के बीच घोड़े पर सवार होकर पहुंचे अक्षय कुमार
Social Media
नई दिल्ली:

अक्षय कुमार स्टंट के नाम पर कलाबाजियां करने से पीछे नहीं हटते. एक तरफ फिल्में चल नहीं रहीं. हर बॉक्स ऑफिस रिलीज के सबसे बड़ी चिंता यही होती है कि कमाई होगी तो कितनी होगी, मुनाफे तक बात पहुंचेगी या नहीं. साल 2025 की बात करें तो केसरी चैप्टर-2, स्काई फोर्स और हाउसफुल 5 के अलावा उनकी कोई बड़ी फिल्में नहीं दिखतीं. इन फिल्मों ने कमाई तो की लेकिन वो असर नहीं रहा. लेकिन इस सबसे अलग अक्षय कुमार का हीरोइज्म अलग ही लेवल पर चल रहा है. 

अक्षय कुमार जो करते हैं जरा हटके ही करते हैं. उनका कुछ इसी तरह का वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है. वीडियो में आप देखेंगे कि अक्षय कुमार एक लाइव शो के दौरान स्टंट करते नजर आ रहे हैं. ये वीडियो जी सिने अवॉर्ड 2026 का है. इसमें आप देखेंगे कि ऑडियंस हैरान रह जाती है जब अक्षय कुमार अपने सफेद घोड़े के साथ एंट्री लेते हैं. सिंह इज किंग वाले लुक में अक्षय कुमार गाने पर लिपसिंक करते हुए सबके सामने आते हैं. घोड़े ने तो उनकी परफॉर्मेंस पर चार चांद ही लगा दिए. अक्षय कुमार बस एंट्री के लिए नहीं बल्कि घोड़े पर एक लंबी दौड़ लगाते दिखे. अक्षय का ये स्टंट किसी के लिए जानलेवा भी हो सकता था.

साफ है कि अक्षय कुमार ने परफॉर्मेंस से पहले अपनी एंट्री के लिए ये स्पेशल एक्ट चुना. अक्षय की इस जांबाजी के लिए लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं. लोग तो चार-पांच टेक में भी घुड़सवारी के परफेक्ट शॉट नहीं दे पाते वहीं अक्षय कुमार को देखिए वह कितने परफेक्ट तरीके से घोड़े पर सवार होकर ऑडियंस से इंटरैक्ट करते नजर आ रहे हैं.

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्मों की बात करें उनकी भूत बंगला रिलीज को तैयार है. इसके अलावा वेलकम टू द जंगल की शूटिंग जोरों से चल रही है. ये फिल्म राजपाल यादव की वजह से भी सुर्खियों में रही. हाल में राजपाल यादव ने मुंबई पहुंचकर इसी फिल्म की शूटिंग शुरू की थी. बात करें भूत बंगला की रिलीज की तो ये 10 अप्रैल 2026 को रिलीज होने जा रही है. अक्षय कुमार को काफी समय बाद इस तरह के कॉमिक अवतार में लोग खूब पसंद कर रहे हैं और सभी को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
NDTV की खबर का बड़ा असर! सरकार ने BAT-BMS ऐप पर लिया बड़ा एक्शन
Topics mentioned in this article
Akshay Kumar
Akshay Kumar News
Akshay Kumar Viral Video
Akshay Kumar Horse Riding Video
Akshay Kumar Zee Cine Awards 2026
Akshay Kumar Movies