भूत बंगला’ प्रमोशन में अक्षय कुमार का जलवा, बेकाबू भीड़ को संभालना हुआ मुश्किल

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी मॉल में उस वक्त जबरदस्त माहौल देखने को मिला, जब अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला’ के प्रमोशन के लिए पहुंचे. फैंस की दीवानगी इस कदर थी कि हजारों लोग उनकी एक झलक पाने के लिए घंटों पहले ही मॉल पहुंच गए थे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
भूत बंगला का प्रमोशन करने ग्रेटर नोएडा पहुंचे अक्षय कुमार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी मॉल में उस वक्त जबरदस्त माहौल देखने को मिला, जब अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला' के प्रमोशन के लिए पहुंचे. फैंस की दीवानगी इस कदर थी कि हजारों लोग उनकी एक झलक पाने के लिए घंटों पहले ही मॉल पहुंच गए थे. कई लोग शाम 5 बजे से ही मौके पर मौजूद थे. हालांकि अक्षय कुमार के आने का तय समय शाम 6 बजे था, लेकिन उनकी एंट्री में करीब 2 से 3 घंटे की देरी हो गई. लंबे इंतजार के चलते कुछ फैंस मायूस होकर वापस भी लौट गए, लेकिन जो रुके रहे, उनके लिए यह पल खास बन गया.

राजपाल यादव और वामिका गब्बी भी साथ 

करीब रात 8 बजे जैसे ही अक्षय कुमार मॉल पहुंचे, वहां मौजूद भीड़ का उत्साह चरम पर पहुंच गया. उनके साथ राजपाल यादव और वामिका गब्बी भी नजर आए. तीनों स्टार्स को एक साथ देखकर फैंस ने तालियों और शोर के साथ उनका स्वागत किया. मॉल का हर कोना लोगों से भरा हुआ था और सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए थे, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके.

अक्षय कुमार ने की फैंस से बातचीत 

इवेंट के दौरान अक्षय कुमार ने फैंस के साथ जमकर बातचीत की और ‘भूत बंगला' के गाने पर डांस कर माहौल को और भी जोशीला बना दिया. उनका अंदाज देखकर फैंस बेहद उत्साहित नजर आए. राजपाल यादव ने भी अपने मजाकिया अंदाज से लोगों को खूब एंटरटेन किया, जबकि वामिका ने भी फैंस का अभिवादन किया.

यह भी पढ़ें: सुखविंदर सिंह ने रिकॉर्ड किया ‘मातृभूमि' का देशभक्ति गाना, री-शूट के चलते अब तक तैयार नहीं सलमान खान की फिल्म

Advertisement

हालांकि देरी को लेकर कुछ लोगों में नाराजगी जरूर देखने को मिली, लेकिन जैसे ही अक्षय कुमार मंच पर आए, सारी शिकायतें खुशी में बदल गईं. फैंस के लिए उनका यह इंतजार आखिरकार यादगार बन गया. कुल मिलाकर ‘भूत बंगला' का यह प्रमोशन इवेंट सुपरहिट रहा, जिसने एक बार फिर अक्षय कुमार की स्टार पावर को साबित कर दिया.

Featured Video Of The Day
Ghaziabad: गौर ग्रीन में आग के बाद बड़ा सच सामने आया, क्या आपकी सोसाइटी भी असुरक्षित है?
Topics mentioned in this article