अक्षय कुमार के ऑनस्क्रीन पापा के साथ बॉलीवुड सितारों का सलूक तोड़ देगा दिल, तवज्जो ना मिलने पर स्टेज से चुपचाप चले गए

गिनी वेड्स सनी 2 के प्रमोशन इवेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है. इसे देखकर आप भी कहेंगे कि इंडस्ट्री का ये रवैया बहुत खराब है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
अक्षय कुमार के ऑन स्क्रीन पापा हुए इग्नोर
Social Media
नई दिल्ली:

किसी इवेंट पर पुराने स्टार्स या सपोर्टिंग स्टार्स की अनदेखी कोई नहीं बात नहीं है. लेकिन जब भी इस तरह का कोई सीन देखने को मिलता है तो दिल टूट जाता है. क्योंकि यही वो सितारे हैं जो अपने किरदारों की वजह से दर्शकों के बीच इतने पॉपुलर हैं कि भले ही ये लाइमलाइट से दूर रहें लेकिन फैन्स की नजरों से तब भी बच नहीं पाते. हाल में कुछ ऐसा ही सीन सीनियर एक्टर सुधीर पांडेय के साथ हुई. ये घटना अविनाश तिवारी की आने वाली फिल्म गिनी वेड्स सनी 2 के प्रमोशनल इवेंट की है.

अक्षय कुमार के ऑन स्क्रीन पापा को किया गया इग्नोर!

वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि फिल्म की बाकी स्टारकास्ट और मेकर्स बात कर रहे थे लेकिन सुधीर चुपचाप पीछे से निलते हुए स्टेज से नीचे उतर जाते हैं. सुधीर की ये अनदेखी फैन्स को बहुत ही नागवार गुजरी. कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने तो ये तक याद दिलाया कि सुधीर ने किन किन सेलेब्स के साथ काम किया है. इन्हीं में से एक हैं अक्षय कुमार. फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा में सुधीर पांडेय अक्षय कुमार के पिता के रोल में नजर आए थे.  

A sad reality of Bollywood (and every glamour-related industry). Veteran actor Sudhir Pandey got completely unnoticed at a Ginny Weds Sunny 2 promotion event.
by u/BombayJeans in BollyBlindsNGossip

सुधीर पांडेय की अनदेखी पर भड़के फैन्स

एक फैन ने लिखा, उन्होंने इतना कुछ किया है लेकिन दुख की बात ये है कि इन जैसे एक्टर्स को इतनी इज्जत नहीं दी जाती. यहां एक्टिंग और परफॉर्मेंस से ज्यादा फेम और आपके कॉन्टैक्ट्स का असर पड़ता है. एक ने लिखा, मैंने इन्हें गुरु, तीस मार खां जैसी फिल्मों और कई टीवी शो में देखा है. एक ने कमेंट किया, मुझे इनके लिए बहुत बुरा लग रहा है. एक ने लिखा, वे जानते हैं कि फिल्म फ्लॉप ही होने वाली है तो क्यों टाइम बर्बाद करना.

Advertisement

यह भी पढ़े: कौन हैं साध्वी सैल? 30 हसीनाओं को पछाड़ बनीं ब्यूटी क्वीन, 7 भाषाएं पढ़, लिख और बोल सकती हैं ये

Featured Video Of The Day
Ram Mandir Chori Case में आज SC में बड़ी सुनवाई!; टिन्नू यादव की रिमांड और SIT जांच पर टिकीं नजरें
Topics mentioned in this article
Akshay Kumar
Akshay Kumar Instagram
Akshay Kumar Age
Akshay Kumar Net Worth
Akshay Kumar Son
Akshay Kumar Family
Akshay Kumar Sister
Sudhir Pandey
Sudhir Pandey Movies
Toilet Ek Prem Katha