अक्षय कुमार को राजपाल यादव से नहीं कोई हमदर्दी! जेल से निकलने के 40 दिन बाद दे डाली नसीहत, बोले- अगली बार...

akshay kumar rajpal yadav: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने कॉमेडियन-एक्टर राजपाल यादव के 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस पर खुलकर प्रतिक्रिया दी है. साथ ही उन्होंने कॉमेडियन को एक नसीहत तक दे डाली है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अक्षय कुमार ने राजपाल यादव को दी नसीहत

बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने कॉमेडियन-एक्टर राजपाल यादव के 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस पर खुलकर प्रतिक्रिया दी है. फिल्म भूत बंगला के प्रमोशन के दौरान अक्षय ने साफ कहा कि उन्होंने पहले ही राजपाल को फिल्म प्रोड्यूस न करने की सलाह दी थी. जेल से बाहर आने के करीब 40 दिन बाद दी गई इस नसीहत ने सभी का ध्यान खींचा है. हालांकि अक्षय ने राजपाल की एक्टिंग की जमकर तारीफ भी की, लेकिन साथ ही यह भी स्पष्ट कर दिया कि हर किसी को अपने काम की सीमा समझनी चाहिए.

प्रोडक्शन को लेकर क्यों दी सख्त सलाह

अक्षय कुमार ने बताया कि उन्हें यह सीख दिग्गज अभिनेता असरानी से मिली थी. असरानी ने अपने जीवन के कठिन दौर का जिक्र करते हुए कहा था कि फिल्म प्रोड्यूस करना उनकी सबसे बड़ी गलती थी. इसी अनुभव के आधार पर अक्षय ने राजपाल यादव को भी समझाया कि एक्टर्स को प्रोडक्शन में हाथ डालने से पहले अच्छी समझ होनी चाहिए. उन्होंने कहा, “हम एक्टर हैं, और प्रोड्यूसर का काम अलग होता है. शॉर्टकट से पैसा कमाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए.”

केस में राहत, लेकिन मुश्किलें अभी बाकी

राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट से फिलहाल राहत मिल चुकी है. उन्होंने 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में अब तक करीब 4.25 करोड़ रुपये चुका दिए हैं. कोर्ट ने माना कि बड़ी रकम जमा हो चुकी है, इसलिए उन्हें दोबारा जेल नहीं भेजा जाएगा. इससे पहले राजपाल तिहाड़ जेल में भी रह चुके हैं, जहां से उन्हें अंतरिम जमानत मिली थी. अब उनके वकील ने नियमित जमानत की अर्जी भी दाखिल कर दी है.

‘भूत बंगला' में फिर जमेगी कॉमिक जोड़ी

फिल्म भूत बंगला में अक्षय कुमार और राजपाल यादव की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों को हंसाने वाली है. निर्देशक प्रियदर्शन के साथ यह अक्षय की 14 साल बाद वापसी है. फिल्म में तब्बू, परेश रावल और वामिका गब्बी भी नजर आएंगे. खास बात यह है कि फिल्म अब 15 मई की जगह 10 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: गाजा में बच्चे की हत्या पर बनी फिल्म, सेंसर बोर्ड की कथित रोक के खिलाफ सांसदों ने मंत्री को लिखी चिट्ठी

Featured Video Of The Day
ड्रग्स केस में फंसे जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी रिहा, लेकिन इंदौर छोड़ने पर रोक
Topics mentioned in this article
Rajpal Yadav
Rajpal Yadav News
Akshay Kumar