आखिर 15 साल से अक्षय कुमार ने क्यों नहीं खाया समोसा, वजह डाइटिंग या मोटापा नहीं, तो फिर क्या?

अक्षय कुमार से पूछा, “क्या यह सच है कि आप पिछले 15 साल से समोसा नहीं खा रहे हैं?” अक्षय ने सहज अंदाज में जवाब दिया, “इसमें गलत क्या है?”

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
आखिर 15 साल से अक्षय कुमार ने क्यों नहीं खाया समोसा

सुपरस्टार अक्षय कुमार एक बार फिर ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून' के सेट पर अपनी फिटनेस और अनुशासन की मिसाल पेश कर रहे हैं. एक आने वाले एपिसोड में अक्षय ने प्रतियोगियों और दर्शकों को चौंकाने वाली बात बताई. एपिसोड में कंटेस्टेंट्स विधि भारानी, रिवाज घिमिरे और नीलम राजपूत के साथ बातचीत के दौरान विधि ने अक्षय से पूछा, “क्या यह सच है कि आप पिछले 15 साल से समोसा नहीं खा रहे हैं?” अक्षय ने सहज अंदाज में जवाब दिया, “इसमें गलत क्या है?” 

ये भी पढ़ें: अक्षय कुमार की आखिरी पांच फिल्मों की पांच हीरोइनें, कोई 20 साल छोटी तो कोई 27 साल छोटी

क्यों नहीं खाया अक्षय कुमार ने समोसा

जब विधि ने हैरानी जताते हुए पूछा कि इतना स्वादिष्ट समोसा कैसे छोड़ सकते हैं, तो अक्षय कुमार ने सच्चाई बताई. उन्होंने कहा, “ये डाइटिंग या मोटापे की बात नहीं है. समोसा खाने से मुझे एसिडिटी हो जाती है, जो मुझे बहुत परेशान करती है. इसलिए मैंने 15 साल पहले ही समोसे खाना छोड़ दिया.” फिर अक्षय ने मजाकिया अंदाज में कहा, “जब मैंने वो गाना भी गाया था ना – ‘जब तक रहेगा समोसे में आलू'… तब भी मैंने एक भी समोसा नहीं खाया था.” यह बात सुनकर पूरे स्टूडियो में ठहाके गूंज उठे.

अक्षय कुमार ने सीखा कार्ड ट्रिक

माहौल और भी मजेदार हो गया जब कंटेस्टेंट नीलम राजपूत ने अक्षय को अपना कार्ड ट्रिक दिखाया. नीलम की ट्रिक देखकर सब प्रभावित हुए. लेकिन अक्षय ने सिर्फ तारीफ नहीं की, बल्कि खुद एक शानदार कार्ड ट्रिक करके सबको हैरान कर दिया. अक्षय ने तीन-तीन कार्ड नीलम, दूसरे कंटेस्टेंट्स और खुद को बांटे. जब कार्ड उलटे गए तो बाकी सभी के पास रैंडम कार्ड थे, लेकिन नीलम के सामने तीन ‘सेवन' के कार्ड निकले. नीलम सहित पूरे स्टूडियो में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Manoj Tiwari Interview: Rani Chatterjee के सवाल ये क्या बोल गए Manoj Tiwari? | NDTV India