'वेलकम टू द जंगल' से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक आउट, जंगल में दिखा खास अंदाज

अभिनेता अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. बुधवार को मेकर्स ने फैंस की उत्सुकता को बढ़ाते हुए अक्षय कुमार का लेटेस्ट लुक शेयर किया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
'वेलकम टू द जंगल' से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक आउट

अभिनेता अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. बुधवार को मेकर्स ने फैंस की उत्सुकता को बढ़ाते हुए अक्षय कुमार का लेटेस्ट लुक शेयर किया, जिसे देख फैंस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. अभिनेता अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर पहला लुक पोस्ट किया. इस तस्वीर में अक्षय कुमार काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रहे हैं.

गहरे रंग के सूट पहने हुए अभिनेता आंखों पर काला चश्मा चढ़ाए हुए बेहद शानदार लग रहे हैं. तस्वीर का बैकग्राउंड किसी घने जंगल के सेट जैसा है, जहां अक्षय कुमार आत्मविश्वास के साथ चलते हुए दिखाई दे रहे हैं. तस्वीर पोस्ट कर अभिनेता ने लिखा, "अगला… वेलकम टू द जंगल." अक्षय की पोस्ट ने उनके प्रशंसकों के बीच काफी उत्साह जगा दिया है. हालांकि, अभिनेता ने फिल्म को लेकर अन्य जानकारी शेयर नहीं की है.

बता दें कि कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का निर्देशन अहमद खान ने किया है. यह फिल्म 'वेलकम' फ्रेंचाइजी का तीसरा भाग है. इसमें अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं, जो अपने आइकॉनिक अंदाज में वापसी कर रहे हैं. उनकी इस फिल्म में बड़ी स्टारकास्ट शामिल है, जिसमें अक्षय के अलावा, सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, रवीना टंडन, जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज, राजपाल यादव, जॉनी लीवर समेत कई कलाकार नजर आएंगे. साजिद नाडियाडवाला और स्टार स्टूडियोज द्वारा निर्मित फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Advertisement

इस फिल्म के जरिए अभिनेता अक्षय कुमार और रवीना टंडन दो दशक से भी ज्यादा समय के बाद साथ में ऑन-स्क्रीन पर वापसी करेंगे. पिछली बार दोनों साथ में 'पुलिस फोर्स: एन इनसाइड स्टोरी' में नजर आए थे. दिलीप शुक्ला द्वारा निर्देशित यह फिल्म ईमानदार पुलिस अधिकारियों के संघर्ष, भ्रष्टाचार और अपराधियों के खिलाफ उनकी लड़ाई की कहानी थी. फिल्म में अक्षय कुमार, रवीना टंडन और अमरीश पुरी मुख्य भूमिकाओं में थे.
 

Featured Video Of The Day
बागियों ने खुद को बताया 'ओरिजिनल'! TMC अध्यक्ष नहीं रहीं Mamata Banerjee?
Topics mentioned in this article
Welcome To The Jungle
The Movie Welcome To The Jungle
Akshay Kumar
Actor Akshay Kumar
Akshay Kumar Movies