हाथ में झाड़ू लिए दोस्तों संग फ्रैंडशिप डे पर डांस करते दिखे अक्षय कुमार, VIDEO देख लोगों की छूटी हंसी

फ्रेंडशिप डे 2023 के खास मौके पर एक्टर अक्षय कुमार ने दोस्तों संग एक फनी वीडियो शेयर किया है, जिसे देख फैंस रिएक्शन देते दिख रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
अक्षय कुमार ने फ्रेंडशिप डे 2023 पर शेयर किया खास वीडियो
नई दिल्ली:

फ्रेंडशिप डे 2023 आज यानी 6 अगस्त को सेलिब्रेट किया जा रहा है, जिसके चलते आम आदमी से लेकर सेलेब्स अपने दोस्तों के लिए स्पेशल मैसेज और पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. इसी बीच ओएमजी 2 की रिलीज को लेकर सुर्खियों में चल रहे एक्टर अक्षय कुमार ने भी अपने दोस्तों के साथ एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी. वहीं लोग अपना रिएक्शन देते हुए दिख रहे हैं. 

अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने दोस्तों के साथ क्या हुआ तेरा वादा गाना गाते हुए डांस करते नजर आ रहे हैं. वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "दोस्तों के साथ मस्ती करने का कोई मुकाबला नहीं... चाहे कोई भी उम्र या स्टेज हो, मेरे दोस्त मेरे अंदर के बच्चे को बाहर लाते हैं. भगवान सभी को दोस्ती की खुशी दे."

गौरतलब है कि अक्षय कुमार की ओएमजी 2 यानी ओह माय गॉड 2 रिलीज 11 अगस्त को सिनेमाघरों में होने वाली है, जिसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है. वहीं फैंस फिल्म को प्यार दे रहे हैं. 

Advertisement

रणबीर कपूर ने एयरपोर्ट पर पैपराजी ने पूछा - क्या आलिया मेरा इंतजार कर रही है?

Featured Video Of The Day
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव बने कृष्ण मोहन संभालेंगे पदभार
Topics mentioned in this article
फ्रैंडशिप डे
फ्रैंडशिप डे 2023
सेलेब्स फ्रैंडशिप डे
सेलेब्स वीडियो ऑन फ्रैंडशिप डे
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार पोस्ट ऑन फ्रैंडशिप डे
अक्षय कुमार फ्रैंडशिप डे पोस्ट
टीवी न्यूज
बॉलीवुड न्यूज
ओएमजी 2
Friendship Day
Friendship Day 2023
Celebs Friendship Day
Celebs Video On Friendship Day
Akshay Kumar
Akshay Kumar Post On Friendship Day
Akshay Kumar Friendship Day Post
Tv News
Bollywood News
Omg 2