भूत बंगला से पहले OTT पर देख लें अक्षय कुमार की ये 7 फिल्में, खिलाड़ी कुमार ने ही की थी हॉरर कॉमेडी की शुरुआत

अक्षय कुमार की नई फिल्म से पहले OTT पर मौजूद उनकी 7 शानदार फिल्मों को देखें, जो एंटरटेनमेंट, इमोशन और दमदार कहानी का पूरा पैकेज हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अक्षय कुमार की 7 OTT फिल्में जो नहीं देखीं तो मिस कर देंगे

अक्षय कुमार का नाम आते ही दिमाग में एक ऐसे स्टार की इमेज बनती है जो हर जॉनर में फिट बैठता है और हर बार कुछ नया देने की कोशिश करता है. अब जब उनकी फिल्म ‘भूत बंगला' रिलीज के लिए तैयार है, तो ये सही समय है उनकी उन फिल्मों को दोबारा देखने का जो ओटीटी पर पहले से मौजूद हैं और दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं. खास बात ये है कि इन फिल्मों में सिर्फ एंटरटेनमेंट ही नहीं बल्कि दमदार कहानी, इमोशन और कई जगह सोशल मैसेज भी देखने को मिलता है. अगर आप वीकेंड पर कुछ अच्छा और मजेदार देखना चाहते हैं, तो ये लिस्ट आपके काम की है.

ये भी पढ़े: आमिर खान के बेटे साउथ एक्ट्रेस से झूठकर बोलकर बने उसके एक दिन के आशिक, वीडियो देख बताएं मजा आया या नहीं

भूल भुलैया

‘भूल भुलैया' आज भी अक्षय कुमार के करियर की सबसे आइकॉनिक फिल्मों में गिनी जाती है. इस फिल्म में उन्होंने एक साइकियाट्रिस्ट का रोल निभाया था जो एक रहस्यमयी हवेली के राज को सुलझाने आता है. कॉमेडी, हॉरर और सस्पेंस का ये परफेक्ट कॉम्बिनेशन दर्शकों को शुरुआत से अंत तक बांधे रखता है. फिल्म के कई सीन आज भी वायरल होते रहते हैं और इसकी री-वॉच वैल्यू काफी ज्यादा है.

जॉली एलएलबी 3

‘जॉली एलएलबी 3' कोर्टरूम ड्रामा होते हुए भी पूरी तरह एंटरटेनिंग फिल्म है. इसमें अक्षय कुमार एक ऐसे वकील के किरदार में नजर आते हैं जो अपने अंदाज से केस को मोड़ देता है. फिल्म में कॉमेडी और सीरियस मुद्दों का अच्छा बैलेंस देखने को मिलता है. कोर्ट की बहसें, पंचलाइन और किरदारों की टक्कर इसे और भी मजेदार बना देती है.

Advertisement

पैड मैन

‘पैड मैन' उन फिल्मों में से है जो सिर्फ एंटरटेन नहीं करती बल्कि सोच बदलने की ताकत रखती है. इसमें अक्षय कुमार एक ऐसे इंसान का रोल निभाते हैं जो महिलाओं के लिए सस्ते सैनिटरी पैड बनाने की कोशिश करता है. फिल्म में इमोशन, संघर्ष और समाज की सोच तीनों को बखूबी दिखाया गया है. ये फिल्म देखने के बाद एक अलग असर छोड़ती है.

केसरी चैप्टर 2

‘केसरी चैप्टर 2' एक सीरियस और इमोशनल कहानी पेश करती है जो जलियांवाला बाग की घटना के बाद की लड़ाई को दिखाती है. इसमें न्याय की तलाश और सच्चाई के लिए संघर्ष को दमदार तरीके से दिखाया गया है. अक्षय कुमार का किरदार बहुत ही स्ट्रांग नजर आता है, जो दर्शकों को कहानी से जोड़कर रखता है.

Advertisement

OMG 2

‘OMG 2' एक ऐसी फिल्म है जो समाज के एक जरूरी लेकिन कम चर्चा वाले विषय को उठाती है. अक्षय कुमार इसमें एक गाइड की तरह नजर आते हैं जो एक पिता को अपने बेटे के लिए लड़ने की ताकत देता है. फिल्म में कॉमेडी के साथ-साथ गंभीर सवाल भी उठाए गए हैं, जो इसे खास बनाते हैं.

बेबी

‘बेबी' एक दमदार एक्शन थ्रिलर है जिसमें अक्षय कुमार एक स्पेशल एजेंट के रोल में नजर आते हैं. फिल्म की कहानी आतंकवाद के खिलाफ मिशन पर आधारित है, जिसमें हर सीन में सस्पेंस और रोमांच बना रहता है. तेज रफ्तार कहानी और शानदार परफॉर्मेंस इसे एक परफेक्ट थ्रिलर बनाते हैं.

बेल बॉटम

‘बेल बॉटम' एक सच्ची घटना से प्रेरित फिल्म है जिसमें अक्षय कुमार एक मिशन पर निकलते हैं और आतंकियों के कब्जे से लोगों को बचाने की कोशिश करते हैं. फिल्म में 80 के दशक का माहौल, एक्शन और इमोशन का अच्छा मेल देखने को मिलता है. इसकी कहानी आपको सीट से उठने नहीं देती और आखिर तक बांधे रखती है.

Featured Video Of The Day
PM Modi Lok Sabha Speech: Women Reservation पर बोलते हुए विपक्ष से क्या बोल गए PM Modi?