घर के इन काम से बचते हैं अक्षय कुमार, इसलिए नहीं लेना चाहते एक्टिंग से रिटायरमेंट

“वेलकम टू जंगल” के ट्रेलर लॉन्च को यादगार बनाने के लिए निर्माताओं ने यशराज स्टूडियो को जंगल की थीम में तब्दील कर दिया था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
रिटायरमेंट पर अक्षय कुमार का बड़ा बयान
NDTV

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार को इंडस्ट्री में काम करते हुए तीन दशक से भी ज्यादा का समय हो चुका है. 58 वर्ष की उम्र में भी उनकी ऊर्जा और काम के प्रति समर्पण कई युवा कलाकारों के लिए प्रेरणा है. हाल ही में फिल्म “वेलकम टू जंगल” के भव्य ट्रेलर लॉन्च के दौरान अक्षय कुमार ने रिटायरमेंट को लेकर ऐसा बयान दिया, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. “वेलकम टू जंगल” के ट्रेलर लॉन्च को यादगार बनाने के लिए निर्माताओं ने यशराज स्टूडियो को जंगल की थीम में तब्दील कर दिया था. 

एक साथ दिखे 27 कलाकार

इस कार्यक्रम में करीब 27 कलाकारों ने हिस्सा लिया. अक्षय कुमार के अलावा अरशद वारसी, जैकलीन फर्नांडिस, राजपाल यादव, तुषार कपूर, आफताब शिवदासानी, जैकी श्रॉफ, पुनीत इस्सर, यशपाल शर्मा, विंदू दारा सिंह और अक्षरा सिंह समेत कई कलाकार मौजूद रहे. इसी दौरान एक पत्रकार ने अक्षय कुमार से पूछा कि इतने वर्षों से लगातार काम करने के बाद क्या कभी उनका मन रिटायरमेंट लेने का नहीं होता. 

ये भी पढ़ें; ये हैं भारत के 6 सबसे शानदार डायरेक्टर, तीन की तो फिल्में करती हैं 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई

रिटायरमेंट पर क्या बोले अक्षय कुमार

इस सवाल का जवाब देते हुए अक्षय कुमार ने कहा, “रिटायरमेंट का ख्याल मेरे दिमाग में आता है, लेकिन सिर्फ पांच सेकंड के लिए. फिर अगले दिन सोचता हूं. सुबह चार बजे उठता हूं और फिर वही सिलसिला शुरू हो जाता है. ऐसे करते-करते 36 साल गुजर गए. वैसे भी अगर मैं रिटायर हो गया तो घर पर बैठकर मुझे इलेक्ट्रिशियन का काम मिल जाएगा, डॉग वॉकर बन जाऊंगा, गार्डनर बन जाऊंगा और घर के सारे काम मुझे ही मिलेंगे. मुझे लगता है उससे अच्छा है कि मैं काम पर जाऊं और रिटायर न होऊं.”

Advertisement

अक्षय ने आगे बताया कि उन्होंने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने की भी कोशिश की थी, लेकिन परिवार की प्रतिक्रिया सुनकर उन्हें फिर काम पर लौटना पड़ा. “मैंने कोशिश की है. एक दिन के बाद उन्होंने कहा, ‘पिताजी अब कब जाओगे काम करने?' तो अब काम करने जाओ. इसलिए बेहतर है कि काम करते रहो.”

रिटायरमेंट गलत चीज

रिटायरमेंट शब्द को लेकर अपनी सोच साझा करते हुए अक्षय कुमार ने कहा, “रिटायरमेंट शब्द मुझे बहुत गलत लगता है. आदमी रिटायर तभी हो जब मरने के लिए पांच सेकंड बाकी हों. तब कहे कि भाई मैं रिटायर हो रहा हूं. रिटायर कोई नहीं होना चाहिए. अगर लंबी जिंदगी चाहिए तो काम करते रहना चाहिए.”

Advertisement

अक्षय कुमार के इस बयान से साफ है कि वह काम को केवल पेशा नहीं बल्कि अपनी जिंदगी का अहम हिस्सा मानते हैं. यही वजह है कि तीन दशक से अधिक लंबे करियर के बाद भी उनके भीतर फिल्मों को लेकर वही जुनून और उत्साह बरकरार है.

वेलकम टू जंगल के बारे में

“वेलकम टू जंगल” लोकप्रिय “वेलकम” फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है. इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म “वेलकम” वर्ष 2007 में रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था. इसके बाद 2015 में “वेलकम बैक” सिनेमाघरों में आई. अब करीब एक दशक बाद फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त “वेलकम टू जंगल” दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है.

बात करें “वेलकम टू जंगल” की तो फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है, जबकि इसके निर्माता फिरोज नाडियाडवाला हैं. मल्टीस्टारर कॉमेडी से भरपूर यह फिल्म 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Featured Video Of The Day
मिल गई चढ़ावा चोरी वाली तिजोरी? आरोपियों के घर से क्या-क्या मिला?
Topics mentioned in this article
Bollywood
Entertaiment
Akshay Kumar
Welcome To The Jungle