अक्षय कुमार-राजपाल यादव ने रीक्रिएट किया भूल भुलैया का आइकॉनिक सीन, फैंस के साथ एकता कपूर रह गईं हैरान

अक्षय कुमार और राजपाल यादव ने फिल्म ‘भूल भुलैया’ का आइकॉनिक सीन रिक्रिएट किया, जिसे देख फैंस बेहद एक्साइटेड हो गए. 2007 में आई ये फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी, जिसमें राजपाल यादव छोटा पंडित के रोल में थे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अक्षय कुमार और राजपाल यादव ने रीक्रिएट किया भूल भुलैया का सीन

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं. एक्टर के क्वीज शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' के हालिया एपिसोड में शो की स्टार कास्ट के साथ ही फिल्ममेकर एकता कपूर भी पहुंची, जिन्होंने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है. इस दौरान अक्षय कुमार और राजपाल यादव ने फिल्म ‘भूल भुलैया' का आइकॉनिक पानी सीन रिक्रिएट किया, जिसे देख फैंस बेहद एक्साइटेड हुए. 2007 में आई ये फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी, जिसमें राजपाल छोटा पंडित के रोल में थे.

रिक्रिएट किया आइकॉनिक सीन

'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' के हालिया एपिसोड ने यह साबित कर दिया कि बॉलीवुड के सुनहरे दौर के कुछ पल कभी पुराने नहीं होते. वायरल हो रहे वीडियो में राजपाल यादव के साथ-साथ प्रोड्यूसर एकता कपूर और एक्ट्रेस वामिका गब्बी भी नजर आती हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि शो के दौरान ऑडियंस के बीच बैठा एक शख्स शो के होस्ट अक्षय कुमार से कहता है कि वो उनका बहुत बड़ा फैन है. आगे शख्स अक्षय ने कहता है कि आपने और राजपाल यादव ने एक साथ मिलकर कई आइकॉनिक सीन्स किए हैं और भूल भुलैया से ‘पानी' वाली सीन उनका फेवरेट है. इतने में एकता कपूर, अक्षय से कहती हैं कि एक बार वो उसे करके दिखाएं.

यह भी पढ़ें: 20 साल की उम्र में पापा ऋतिक रोशन जैसा दिखने लगा है रेहान, सुजैन ने शेयर किया बर्थडे पोस्ट, फैंस बोले- बॉलीवुड के लिए तैयार

एकता और फैंस की रिक्वेस्ट पर अक्षय कुमार और राजपाल यादव 2007 में आई भूल भुलैया का आइकॉनिक पानी सीन रीक्रिएट करते हैं. फिल्म की तरह अक्षय जैसे ही पानी कहते हैं राजपाल जोर से उछलते हैं. इस सीन को दोहराता हुए देख फैंस जमकर तालियां बजाते हैं.

Advertisement

कब रिलीज होगी भूत बंगला?

अक्षय कुमार और वामिका गब्बी की फिल्म भूत बंगला 10 अप्रैल 2026 को रिलीज हो रही है. ये एक हॉरर कॉमेडी फिल्म हैं, जो दर्शकों को हंसाने के साथ डराएगी भी. इस फिल्म में अक्षय कुमार 16 साल बाद डायरेक्टर प्रियदर्शन के साथ फिर से काम कर रहे हैं. अक्षय और वामिका के अलावा, इसमें परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू, जिस्सू सेनगुप्ता, मनोज जोशी, मिथिला पालकर, राजेश शर्मा और दिवंगत असरानी भी नजर आएंगे.

Featured Video Of The Day
Bharat Ki Baat Batata Hoon | Iran Israel War: Hormuz पर ईरान का बड़ा फैसला! Trump ने क्या कहा?