प्रियंका चोपड़ा के साथ एक और फिल्म करते तो टूट सकती थी अक्षय कुमार की शादी! डायरेक्टर सुनील दर्शन बोले शादीशुदा आदमी को जिम्मेदार होना चाहिए

सुनील दर्शन ने एक इंटरव्यू में वो समय याद किया जब अक्षय कुमार ने लंबे इंतजार के बाद फिल्म को टालने के लिए कहा था. ऐसा इसलिए क्योंकि प्रियंका चोपड़ा के साथ उनका दोबारा नजर आना उनकी पर्सनल लाइफ पर असर डाल सकता था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जब खतरे में पड़ गई थी अक्षय कुमार की शादी
Social Media
नई दिल्ली:

प्रियंका चोपड़ा ने अक्षय कुमार और लारा दत्ता के साथ 'अंदाज' फिल्म से डेब्यू किया था. इस फिल्म को सुनील दर्शन ने प्रोड्यूस किया था. हाल ही में उन्होंने बताया कि उन्होंने अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा के साथ एक और फिल्म प्लान की थी, जिसमें दूसरी फीमेल लीड बिपाशा बसु थीं - उस फिल्म का नाम 'बरसात' था. हालांकि यह फिल्म नहीं बन पाई क्योंकि प्रियंका और अक्षय के फिर से साथ काम करने से कुछ पर्सनल इश्यु हो सकते थे.

सुनील दर्शन ने यूट्यूब चैनल 'मिनट्स ऑफ मसाला' पर बातचीत में बताया कि 'बरसात' फिल्म का एक गाना अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा के साथ शूट भी हो चुका था. लेकिन कुछ महीनों बाद जब वे लौटे, तो अक्षय कुमार ने फिल्म को टालने की गुजारिश की. सुनील दर्शन ने कहा, "जब हमें शूटिंग फिर से शुरू करनी थी, तो हमें पता चला कि कुछ ऐसी दिक्कतें थीं जिन्हें बहुत बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा था और हमें एहसास हुआ कि अक्षय और प्रियंका दोनों साथ में फिल्म नहीं कर सकते."

उन्होंने आगे कहा, "अगर वे अब साथ काम करते, तो इससे उनके परिवार में दिक्कतें हो सकती थीं. मुझे लगता है कि जब आप एक प्रोफेशनल होते हैं तो आपकी कुछ जिम्मेदारियां होती हैं. आप गैर-जिम्मेदार नहीं हो सकते. लेकिन हम इसके बारे में क्या कर सकते थे?" सुनील दर्शन ने कहा, "मुझे लगा कि एक शादीशुदा आदमी को ज्यादा जिम्मेदार होना चाहिए. प्रियंका की शादी नहीं हुई थी. इसलिए मैंने सोचा कि अगर मुझे किसी एक को चुनना हो तो प्रियंका को फिल्म में रहना चाहिए."

अक्षय कुमार-प्रियंका चोपड़ा के अफेयर पर सुनील दर्शन की पहले भी  कमेंट किया था. यह पहली बार नहीं है जब सुनील दर्शन ने इस चर्चित अफेयर की अफवाहों के बारे में बात की है. विक्की लालवानी के साथ एक और इंटरव्यू में उन्होंने कहा, "ऐसा नहीं है कि वह प्रियंका चोपड़ा के साथ काम नहीं करना चाहते थे. हालात ऐसे बन गए थे... जनता और मीडिया ने उनके रिश्ते की बात की थी, जिसके बारे में उनकी पत्नी को पता चल गया था. लेकिन अचानक, 18 महीने इंतजार करवाने के बाद यह कहना कि मैं फिल्म का हिस्सा नहीं बन सकता, मेरे लिए चौंकाने वाला था.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे

उन्होंने आगे कहा, अक्षय ने मेरे साथ अगली फिल्म करके इसकी भरपाई करने की बात कही थी, लेकिन मुझे अक्षय की तरफ से इस बात पर यकीन नहीं हुआ था. सुनील दर्शन और अक्षय कुमार ने जानवर, एक रिश्ता, हां मैंने भी प्यार किया, तलाश: द हंट बिगिन्स..., अंदाज जैसी फिल्मों में साथ काम किया था. डायरेक्टर-प्रोड्यूसर ने लगभग दो दशकों तक अपने लगातार सहयोगी से बात करना बंद कर दिया. वहीं अक्षय और प्रियंका ने अंदाज, ऐतराज और वक्त: द रेस अगेंस्ट टाइम जैसी फिल्मों में काम किया.

Advertisement
Featured Video Of The Day
NDTV 'अन्वीक्षा' में नेपाल विदेश मंत्री का बड़ा खुलासा, 300 भारतीयों समेत 500 विदेशी नागरिक लापता
Topics mentioned in this article
Akshay Kumar
Suneel Darshan
Priyanka Chopra
Entertainment
Bollywood