इन बॉलीवुड सितारों ने योग से दी उम्र को मात, जानें कौन-कौन एक्टर्स हैं योग के दीवाने 

International Yoga Day 2026: बॉलीवुड एक्टर्स योग से अपनी फिटनेस का ख्याल रखते हैं. वहीं अक्षय कुमार योग दिवस पर फैंस को योग करके मोटिवेट करते हुए भी नजर आए. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बॉलीवुड सेलेब्स ने योग से पाई फिटनेस

बॉलीवुड में फिटनेस का जब जिक्र होता है तो सेलेब्रिटी के बारे में जरुर जिक्र होता है, जिनकी जिंदगी का अहम हिस्सा योग है. यह उनकी सबसे पसंदीदा फिटनेस और लाइफस्टाइल का हिस्सा बन चुका है. कई सुपरस्टार्स जैसे शिल्पा शेट्टी, अमिताभ बच्चन, करीना कपूर, मलाइका अरोड़ा और अक्षय कुमार जैसे सितारे नियमित योग अभ्यास के जरिए न सिर्फ फिटनेस बनाए हुए हैं, बल्कि उम्र को भी धोखा दे रहे हैं. 50 से लेकर 80 की उम्र में भी इन सितारों की एनर्जी जवान एक्टर्स से कम नहीं है. आइए आपको बताते हैं उन सितारों के बारे में...

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी, जो योग की सबसे बड़ी ब्रांड एंबेसडर मानी जाती हैं. 50 वर्ष की उम्र में भी वे 30 की तरह फिट और एनर्जेटिक दिखती हैं. शिल्पा रोजाना योग, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास करती हैं और अपने इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स को योग सिखाती और उन्हें मोटिवेट करती रहती हैं. 

ये भी पढे़ं- फादर्स डे के लिए पहले नंबर पर है लता मंगेशकर का ये 59 साल पुराना गाना, एक्ट्रेस ने दिया साथ तो बना कल्ट

अमिताभ बच्चन 

83 की उम्र में भी अमिताभ बच्चन एक्टिव हैं और फिल्मों और शोज की शूटिंग जारी रखते हैं. कभी कभी तो वह सोशल मीडिया के जरिए बताते हैं कि देर रात तक वह शूट करते रहे. हालांकि इसके बावजूद उनकी फिटनेस लोगों को इंस्पायर करती है. बिग बी कई दशकों से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल किए हुए हैं. 80 के पार होने के बावजूद उनकी फिटनेस और काम करने की क्षमता देखकर हैरानी होती है. 

Advertisement

ऋतिक रोशन

एक्शन और डांस के लिए मशहूर ऋतिक रोशन जिम में जितना पसीना बहाते हैं उतना ही योग पर भी ध्यान देते हैं. वह अष्टांग योग और पावर योग का अभ्यास करते हैं, जिसकी वजह से उनकी बॉडी और फ्लेक्सिबिलिटी देखने लायक है. वहीं 52 की उम्र में भी अपनी फिटनेस से फैंस का ध्यान खींचते हैं. 

अक्षय कुमार

58 की उम्र में भी अक्षय कुमार अपनी फिटनेस के लिए मशहूर हैं. वहीं उनके लाइफस्टाइल की चर्चा हर कोई करता है. सुबह जल्दी उठना और योग और रनिंग करके वह खुद को फिट रखते हैं. वहीं इंटरनेशनल योग दिवस के मौके पर भी वह दिल्ली में योग करते हुए नजर आए, जिसके वीडियो वायरल हो रहे हैं. 

Advertisement

मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की फिटनेस आइकन हैं, जिन्होंने अपने डांस से तो फैंस का दिल जीता है. बल्कि योग से भी वह फैंस को इंस्पायर करती रहती हैं. इसके चलते उनकी एज को देखकर कोई यह नहीं कह सकता है कि वह 52 की हैं. 

माधुरी दीक्षित 

माधुरी दीक्षित भी कई सालों से योग करती आ रही हैं, जिसकी वजह से 57 साल की उम्र में भी वे उतनी ही खूबसूरत और फिट नजर आती हैं. इसके अलावा जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, आलिया भट्ट और अनुष्का शर्मा भी योग को अपनी फिटनेस और मेंटल वेलबीइंग का अहम हिस्सा मानते हैं. 

ये भी पढे़ं- Father's Day Special: ओटीटी पर पापा के साथ बैठकर देखें ये 6 फिल्में, तीसरी तो है ब्लॉकबस्टर 

Featured Video Of The Day
ऑकलैंड में पीएम मोदी ने सुनाया ये किस्सा!
Topics mentioned in this article
Yoga Day
Amitabh Bacchan
Shilpa Shetty
Akshay Kumar
Bollywood