बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन बहुत ही बेहतरीन एक्टर होने के साथ-साथ एंटरप्रेन्योर भी हैं. अजय देवगन ने हाल ही में एक नए बिजनेस में कदम रखा था जिसका रिजल्ट 4 महीने में ही सामने आ गया है. साल 2025 में अजय देवगन ने सिंगल मॉल्ट व्हिस्की का एक ब्रांड लॉन्च किया था 'द ग्लेन जर्नीज' (The GlenJourneys). रिपोर्ट्स के मुताबिक लोगों को अजय के ब्रांड की व्हिस्की काफी पसंद आ रही है और चार महीने में ही एक्टर की जबरदस्त सेल हुई है जिससे करोड़ों की कमाई हुई है.
ये भी पढ़ें: विजय देवरकोंडा के पति बनने के बाद पहली पोस्ट, इन तीन वजहों से रश्मिका मंदाना से करनी पड़ी शादी
कंपनी को हुआ करोड़ों का फायदा
कंपनी ने एक बयान में बताया कि ‘प्रीमियम ब्रांड ने पिछले साल अक्टूबर में मार्केट में आने के बाद से, सिर्फ 4 महीने में 8,622+ बोतलें बेची हैं जिससे कंपनी का 4 महीने का टोटल टर्नओवर 4.14 करोड़ रहा है. बताते चलें कि सबसे पहले इसकी ओपनिंग महाराष्ट्र में हुई थी, जिसके बाद इसके आउटलेट्स गोवा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश में पहुंचे. साल 2026 में इसे दिल्ली, हरियाणा तक भी पहुंचा दिया गया. कुल मिलाकर फिलहाल ‘द ग्लेन जर्नीज' के देशभर के 6 राज्यों में 437 आउटलेट्स हैं. अब कंपनी ने 23 और राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भी इसके स्टोर ओपन करने के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन दे दिया है जिनमें पंजाब, पांडिचेरी, राजस्थान और चंडीगढ़ शामिल हैं. इसके अलावा देश के कई बड़े एयरपोर्ट के ड्यूटी फ्री सेक्शन में भी ‘द ग्लेन जर्नीज' की व्हिस्की उपलब्ध है. कंपनी के बयान के मुताबिक ब्रांड अब एक्सपोर्ट के जरिए दुनिया भर में विस्तार करने की सोच रहा है.
व्हिस्की पीने की शौकीन हैं अजय देवगन
इस बिजनेस में कदम रखने से पहले एक मीडिया इंटरव्यू में अजय ये बता चुके हैं कि वो अच्छी व्हिस्की पीने की काफी शौकीन हैं. इंटरव्यू में एक्टर ने बताया था कि जब से वो लीगली एल्कोहल पीने की उम्र में आए हैं तब से उन्हें अच्छी शराब पीना पसंद है. खासतौर पर सिंगल मॉल्ट व्हिस्की एक्टर की फेवरेट है. अब एक्टर की फिल्मों की बात करें तो हाल ही में अजय रकुल प्रीत और आर माधवन के साथ ‘दे दे प्यार दे 2' में नजर आए थे. जिसने बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक कलेक्शन किया था. अब एक्टर ‘दृश्यम' 3 में नजर आएंगे.