करोड़ों कमाने वाले इन 5 सितारों ने जब एक ही कपड़े में कर डाली पूरी फिल्म, एक तो कहलाया सुल्तान मिर्जा

आजकल बॉलीवुड फिल्मों पर करोड़ों रुपए खर्च हो रहे हैं. एक फिल्म का बजट 400-500 करोड़ तक पहुंच जाता है, और एक्टर्स के कपड़ों पर भी लाखों रुपए लगते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
लाखों-करोड़ों कमाने वाले इन 5 सितारों ने कभी एक ही कॉस्ट्यूम में कर डाली थी पूरी फिल्म की शूटिंग
नई दिल्ली:

आजकल बॉलीवुड फिल्मों पर करोड़ों रुपए खर्च हो रहे हैं. एक फिल्म का बजट 400-500 करोड़ तक पहुंच जाता है, और एक्टर्स के कपड़ों पर भी लाखों रुपए लगते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड में कुछ ऐसी फिल्में भी बनी हैं, जिनमें एक्टर्स ने पूरी फिल्म सिर्फ एक ही जोड़ी कपड़ों में शूट की? इन फिल्मों में कहानी के हिसाब से किरदारों को एक ही कपड़े में दिखाना जरूरी था. आइए, ऐसी ही कुछ फिल्मों और उनके सितारों के बारे में जानते हैं.

अजय देवगन - वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई  
2010 में आई यह फिल्म सुपरहिट रही थी. अजय देवगन ने इसमें एक डॉन का किरदार निभाया और अपनी शानदार एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया. पूरी फिल्म में अजय सिर्फ एक सफेद शर्ट और पैंट में नजर आए.

माधुरी दीक्षित - गुलाब गैंग  
2014 में रिलीज हुई फिल्म 'गुलाब गैंग' एक सच्ची कहानी पर आधारित थी. इसमें माधुरी दीक्षित 'रज्जो' नाम की सामाजिक कार्यकर्ता बनी थीं, जो गुलाब गैंग की लीडर थीं. माधुरी ने पूरी फिल्म में एक ही गुलाबी साड़ी पहनी थी.

अमजद खान - शोले  
'शोले' बॉलीवुड की सबसे मशहूर फिल्मों में से एक है. इसमें अमजद खान ने गब्बर सिंह का किरदार निभाया, जो आज भी लोगों के दिलों में बस्ता है. गौर करें तो अमजद खान पूरी फिल्म में एक ही कपड़े में दिखे.

Advertisement

अनुष्का शर्मा - एनएच 10  
2015 में आई 'एनएच 10' एक रोड ट्रिप की कहानी थी. अनुष्का शर्मा ने इस फिल्म में न सिर्फ एक्टिंग की, बल्कि इसे प्रोड्यूस भी किया. पूरी फिल्म की शूटिंग उन्होंने सिर्फ एक जोड़ी कपड़ों में की.

अरशद वारसी - मुन्ना भाई एमबीबीएस  
'मुन्ना भाई एमबीबीएस' में अरशद वारसी का सर्किट किरदार बहुत पॉपुलर हुआ. उनके डायलॉग्स आज भी लोगों की जुबान पर हैं. इस फिल्म में अरशद ने पूरे समय एक ही कपड़े पहने, लेकिन उनका किरदार इतना शानदार था कि किसी का ध्यान इस ओर गया ही नहीं.

Advertisement

ये फिल्में बताती हैं कि अच्छी कहानी और दमदार एक्टिंग के सामने कपड़ों की चमक फीकी पड़ जाती है!

Featured Video Of The Day
Israel का South Pars Gas Field पर बहुत बड़ा हमला, Iran की Qatar को धमकी, Global Energy Crisis शुरू