जब नहीं हुई थी अजय देवगन की शादी, उनकी बहन के रिसेप्शन में यूं पहुंचीं थीं काजोल, सलमान-अक्षय पर भारी पड़े थे बॉबी देओल

अजय देवगन की बहन के रिसेप्शन का के थ्रोबेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें लगभग पूरा बॉलीवुड नजर आ रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
अजय देवगन की बहन के रिसेप्शन में पहुंचा था पूरा बॉलीवुड

बॉलीवुड सेलेब्स के पर्सनल इवेंट से जुड़े वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होना आम सी बात है. पहले जब सोशल मीडिया का दौर नहीं था तब सिर्फ इंटरव्यूज और किससे कहानियों के जरिए ही स्टार्स की पर्सनल पार्टी और फंक्शन की इनसाइड स्टोरी के बारे में पता चलता था, पर अब डिजिटल दुनिया के इस दौर में आए दिन स्टार्स की वीडियो और फोटोज वायरल होते रहती हैं जिनमें थ्रोबेक भी शामिल होते हैं. जैसे हाल ही में अजय देवगन की बहन नीलम के रिसेप्शन का एक बहुत पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें फिल्मी सितारों का जमावड़ा नजर आ रहा है. इस वीडियो को रेडिट पर शेयर किया गया है.

Throwback: Ajay Devgn sister's wedding reception

मां तनूजा के साथ पहुंची थीं काजोल

वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि अजय देवगन की बहन का रिसेप्शन बिल्कुल आम लोगों के फंक्शन की तरह हो रहा है. स्टार्स आ रहे हैं और एक-एक कर के दूल्हा दुल्हन के साथ फोटो क्लिक करवा रहे और उन्हें गिफ्ट या पैसों का लिफाफा दे रहे हैं. वीडियो में उस दौर का हर वो कलाकार नजर आ रहा है जिसके बारे में आप सोचेंगे. अजय देवगन की बहन के रिसेप्शन में सलमान खान, अक्षय कुमार, काजोल, अनुपम खेर, बॉबी देओल, राजेश खन्ना, तनुजा, ऋषि कपूर, राजेश खन्ना, ओम पुरी, सुनील शेट्टी और उनकी पत्नी, राज कुमार, प्रेम चोपड़ा, शेखर कपूर, सुभाष घई, शत्रुघन सिन्हा समेत तमाम कलाकार पहुंचे थे.

यह भी पढ़ें: Border 2 Advance Booking Box Office Collection Day 15: पंद्रह दिन में 500 करोड़ की रेस में बॉर्डर 2, रंग ला रही सनी देओल की मेहनत

क्या करती हैं नीलम?

अजय देवगन के पिता वीरू देवगन बॉलीवुड के जानेमाने स्टंट और एक्शन फिल्म डायरेक्टर थे. पिता के बाद अजय ने भी फिल्म लाइन में आने का फैसला किया और इंडस्ट्री के कामयाब हीरो बने. लेकिन उनकी बहन ने एक अलग रास्ता चुना. भले ही उनका बैकग्राउंड फिल्म रहा लेकिन नीलम ने ये लाइन ना चुनकर एंटरप्रेन्योर बनने का फैसला किया. नीलम केे पति भवन गांधी भी एक बिजनेसमैन हैं. नीलम और भवन के दो बेटे हैं दानिश और अमन गांधी. दानिश द बिग बुल, तान्हाजी और हेलीकॉप्टर ईला में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर चुके हैं

Featured Video Of The Day
Delhi Janakpuri Bike Accident: नोएडा के बाद अब दिल्ली... जनकपुरी में खुले गड्ढे ने ली कमल की जान