जब पिता को याद कर भावुक हुए थे अजय देवगन, पहली बार कहा था - 'बच्चों को देर से समझ आती है माता-पिता की अहमियत'

अजय देवगन साल 2021 में बीयर ग्रिल्स के शो में शामिल हुए थे. यहां जब पिता को लेकर बात हुई तो वे काफी भावुक हो गए. उन्होंने ना केवल पिता को खोने की बल्कि उस दौर में स्टंट के खतरों की भी बात की.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अजय देवगन पिता वीरू देवगन को याद कर हुए भावुक
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने साल 2021 में एडवेंचर रियलिटी शो 'इंटू द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स' में हिस्सा लिया था. इस दौरान उन्होंने अपने पिता और मशहूर एक्शन डायरेक्टर वीरू देवगन के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की थी. अजय ने बताया था कि उम्र बढ़ने के साथ बच्चों का अपने माता-पिता को देखने का नजरिया बदल जाता है. खासकर जब वे खुद माता-पिता बनते हैं, तब उन्हें समझ आता है कि उनके माता-पिता ने उनके लिए कितना कुछ किया है.

शो के दौरान होस्ट बेयर ग्रिल्स ने अजय से उनके पिता के निधन के बारे में पूछा. उन्होंने कहा, आपने हाल ही में अपने पिता को खोया है. इस पर अजय ने जवाब दिया, हां, दो साल पहले. बेयर ग्रिल्स ने कहा कि पिछले दो साल उनके लिए काफी मुश्किल रहे होंगे. इसके बाद अजय ने बताया कि माता-पिता को खोना बेहद मुश्किल होता है, लेकिन बचपन और युवावस्था में अक्सर बच्चे उनके योगदान को ठीक से समझ नहीं पाते. उन्होंने कहा, अपने माता-पिता को खोना मुश्किल होता है, क्योंकि जिंदगी के 20 साल की उम्र तक आप उनकी परवाह नहीं करते. आपको लगता है कि वे बेवकूफ हैं, उन्हें कुछ नहीं पता और आपको सब कुछ पता है.

अजय ने आगे कहा, लेकिन जब आपके अपने बच्चे होते हैं, तब आपको समझ आता है कि माता-पिता क्या होते हैं. वे आपके लिए सबसे अच्छा चाहते हैं. हालांकि इस बात को समझने में काफी समय लग जाता है. बातचीत के दौरान बेयर ग्रिल्स ने अजय से उनके पिता की बीमारी के बारे में भी पूछा. इस पर अभिनेता ने बताया कि वीरू देवगन अल्जाइमर बीमारी से जूझ रहे थे. उन्होंने कहा, हां, उन्हें अल्जाइमर था. स्टंट की वजह से उन्हें काफी चोटें भी लगी थीं. अजय ने एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि शूटिंग के दौरान एक बार उनके पिता को कार के ऊपर से निकलने वाला स्टंट करना था. इस दौरान उनके सिर में चोट लग गई थी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 19 हजार लड़कियों को हराकर मिली थी पहली फिल्म, लेकिन सिर्फ 3 फिल्मों के बाद बॉलीवुड छोड़ गई ये एक्ट्रेस

अजय ने बताया कि उस दौर में फिल्मों के स्टंट के लिए असली कारों और साधारण कांच का इस्तेमाल किया जाता था, जिससे चोट लगने का खतरा ज्यादा रहता था. उन्होंने कहा, क्योंकि उस समय असली कांच इस्तेमाल किया जाता था. अब हम टफ ग्लास का इस्तेमाल करते हैं. उससे भी चोट लगती है, लेकिन असली कांच से बहुत ज्यादा चोट लगती है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
वोकल फॉर लोकल' से दुनिया के बाजारों तक.. 'मन की बात' मे PM Modi
Topics mentioned in this article
Ajay Devgn
Bear Grylls
Entertainment News
Hindi News
Bollywood

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं