अजय देवगन के बेटे का ट्रांसफॉर्मेशन देख होंगे हैरान, 15 साल के युग ने बनाए डोले शोले, मम्मी काजोल भी हुईं फैन

अजय देवगन और काजोल के 15 वर्षीय बेटे युग देवगन का जिम में ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो फैंस का ध्यान खींच रहा है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अजय देवगन के 15 वर्षीय बेटे युग देवगन का वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

अजय देवगन और काजोल बॉलीवुड के जाने माने कपल हैं, जिन्होंने फैंस के बीच खास जगह बनाई है. वहीं अब उनके बच्चे इन दिनों चर्चा में हैं. दरअसल, काजोल और अजय देवगन के बच्चे निसा और युग देवगन के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर छाए रहते हैं. जबकि फैंस दोनों के बचपन से अब तक के ट्रांसफॉर्मेशन की तारीफ करते हुए नजर आते हैं. लेकिन हाल ही में 15 साल के युग देवगन का लेटेस्ट वीडियो देखकर फैंस हैरान रह गए हैं क्योंकि क्लिप में वह जिम में डोले शोले बनाते हुए नजर आ रहे हैं. इसका वीडियो फैंस को ही नहीं खुद काजोल को भी काफी पसंद आ रहा है. 

युग का ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो हो रहा वायरल

इंस्टाग्राम पर अजय देवगन के बेटे युग देवगन का वीडियो रॉबिन बहल नाम के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है, जिसमें युग देवगन ने जब जिम जाना शुरू किया था और अब वह कैसे दिख रहे हैं. इसकी झलक देखने को मिली है. इस क्लिप में देखा जा सकता है कि युग देवगन 15 साल की उम्र में डोले शोले बनाते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं उनके ट्रांसफॉर्मेशन की झलक ने सेलेब्स और फैंस को भी रिएक्शन देने पर मजबूर कर दिया है. 

ये भी पढे़ं- पेद्दी रिलीज के पहले दिन ही विवाद! जाह्नवी कपूर को किया गया ऑब्जेक्टिफाई, इस एक्ट्रेस ने भरी हामी 

Advertisement

मम्मी काजोल ने भी दिया रिएक्शन 

रॉबिन बहल ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- इस कमरे में सबसे ज्यादा मेहनत करने वाला! युग देवगन. उनका अनुशासन देखकर मुझे भी प्रेरणा मिलती है कि मैं इस सफर को और बेहतर बनाऊं और उन्हें उनके बेस्ट लेवल तक पहुंचाऊं. यह तो बस शुरुआत है. इस पोस्ट पर काजोल ने फायर और आई स्टार इमोजी शेयर की है. जबकि एक्टर वत्सल सेठ ने मुक्के वाला इमोजी शेयर किया है. इसके अलावा फैंस ने हार्ट और फायर इमोजी से रिएक्शन दिया है. 

युग देवगन के बारे में 

अजय देवगन के बेटे युग देवगन बॉलीवुड में डेब्यू कर चुके हैं. हालांकि उन्होंने अपने चेहरा स्क्रीन पर नहीं दिखाया है. जबकि कराटे किड लेजेंड्स में अपनी आवाज दी थी. वहीं अजय देवगन ने भी बेटे का साथ दी थी. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि अजय देवगन और काजोल ने 24 फरवरी 1999 में शादी की थी. वहीं कपल के दो बच्चे निसा, जो 2003 में पैदा हुई हैं और बेटे युग देवगन, जो 2010 में पैदा हुए हैं. 

Advertisement

ये भी पढे़ं- रणवीर सिंह के साथ डॉन 3 विवाद के बाद क्या करेंगे फरहान अख्तर?

Featured Video Of The Day
पेपर लीक माफिया पर कैसे नकेल? नए कानून से क्या-क्या बदलेगा?
Topics mentioned in this article
Ajay Devgn
Yug Devgan
Bollywood
Entertainment News
Kajol