वही आंखें, वही चेहरा, वही मुस्कान, ऐश्वर्या राय की इस हमशक्ल को देख अभिषेक बच्चन भी होंगे कन्फ्यूज, पूछेंगे- मेरी पत्नी कौन ?

ऐश्वर्या राय की इस हमशक्ल को देखने के बाद कोई भी अपना दिल उसे दे सकता है. जल्दी देखें यह वायरल वीडियो

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ऐश्वर्या राय की इस हमशक्ल को देख दिल हार बैठे लोग
नई दिल्ली:

कई बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं, जिनकी हमशक्ल सोशल मीडिया पर देखने को मिलती हैं. इसमें करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, काजोल, जूही चावला और भी कई एक्ट्रेस के नाम शामिल हैं. इस कड़ी में हम आपको दिखाएंगे पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन की हमशक्ल को, जो दिखने में जरा भी कम खूबसूरत नहीं हैं. यूं तो ऐश्वर्या राय की कई हमशक्ल आपने देखी होंगी. यकीनन ऐश की इस हमशक्ल को देखने के बाद आप इस पर दिल हार बैठेंगे. अच्छी बात तो यह है कि ऐश की यह हमशक्ल एक्ट्रेस की सुपरहिट फिल्म के एक सुपर रोमांटिक डायलॉग पर खूबसूरत अंदाज में लिप सिंक कर रही है. ऐश की इस नई हमशक्ल पर लोगों के क्या रिएक्शन आ रहे हैं, वो भी हम आपको बताएंगे.

राजकपूर की पोतियों करिश्मा-करीना से कम नहीं हैं नातिन निताशा, 17 कंपनियों की डायरेक्टर, बिजनेस टाइकून, जानते हैं नाम ?


नहीं देखी होगी ऐश की इतनी खूबसूरत हमशक्ल (Aishwarya Rai Doppelganger Viral Video)

वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि ऐश्वर्या राय की यह हमशक्ल चेक की रेड शर्ट में नजर आ रही है. इसकी मोटी-मोटी आंखें, स्लिम गाल, नाक और होठ सब ऐश्वर्या राय की तरह दिखते हैं. इस वीडियो में ऐश की डुप्लीकेट फिल्म देवदास के डायलॉग पर लिप सिंक कर रही है. इसमें शाहरुख खान की भी आवाज सुनाई दे रही है. फिल्म का यह सीन उस वक्त आता है, जब शाहरुख बतौर देवदास विदेश से पढ़ाई करने के सालों बाद अपने घर ना जाने की बजाय सीधे पारो (ऐश्वर्या) से मिलने उसके घर पहुंच जाते हैं. इस सीन में पारो अपने प्यार देवदास को अपना चेहरा नहीं दिखाती है और इस डायलॉग में वह खुद को चांद से भी खूबसूरत बताती हैं. इस डायलॉग पर ऐश की हमशक्ल ने अपनी अदाएं दिखाने में भी कोई कम कसर नहीं छोड़ी हैं.

Advertisement

ऐश की हमशक्ल पर दिल हारे यूजर्स (Aishwarya Rai Doppelganger Viral)

ऐश्वर्या राय की इस हमशक्ल के इस लिप सिंक वीडियो पर यूजर्स के रिएक्शन की बात करें तो इसमें एक ने लिखा है, आप तो बिल्कुल ऐश्वर्या राय लग रही हो, सो क्यूट'. दूसरा यूजर लिखता है, आप ऐश्वर्या के साथ-साथ दीपिका पादुकोण जैसी भी दिख रही हैं'. तीसरे यूजर ने लिखा है, आपने बहुत सुंदर एक्टिंग की हैं और एक्सप्रेशन ने तो दिल ही जीत लिया'. वहीं, एक यूजर ऐश की इस हमशक्ल को जूही चावला भी बता रहा है. ऐश की इस डुप्लीकेट के लिए लोगों ने कमेंट बॉक्स में रेड हार्ट इमोजी भी शेयर किए हैं. एक ने लिखा है, हम तो गए मास्टर'.  इस वीडियो पर हजारों में लाइक आए हैं और लोग इस लड़की की खूबसूरती पर भी दो शब्द लिख रहे हैं.

 
 

Featured Video Of The Day
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद देवकी नंदन ठाकुर ने की सनातन बोर्ड की मांग!
Topics mentioned in this article
Aishwarya Rai Doppelganger
Aishwarya Rai
Aishwarya Rai Doppelganger Actress
Aishwarya Rai Doppelganger Video Viral On Social Media
Aishwarya Rai Doppelganger Insta