32 साल पहले जब मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर देश लौटीं थी ऐश्वर्या राय, वीडियो में खूबसूरती देख हार बैठेंगे दिल

ऐश्वर्या राय ने 28 साल का सूखा तोड़कर देश के सिर मिस वर्ल्ड का दूसरा ताज सजाया था. उस वक्त ऐश महज 21 साल की थीं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जब मिस वर्ल्ड खिताब जीतकर लौटीं थी ऐश्वर्या राय
नई दिल्ली:

ऐश्वर्या राय बच्चन एक ग्लोबल आइकन हैं, इसमें कोई शक नहीं है. मॉडलिंग रैंप वॉक से फिल्मी स्टेज तक ऐश्वर्या ने एक शानदार करियर जिया है. आज भी ऐश फिल्मों में एक्टिव हैं और इंटरनेशनल लेवल पर रैंप पर वॉक करती नजर आती हैं. पेरिस फैशन वीक और कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर वह अपना जलवा कई बार दिखा चुकी हैं. ऐश ने साल 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर देश का नाम रोशन किया था. ऐश देश की दूसरी मिस वर्ल्ड हैं. भारत को पहली मिस वर्ल्ड 1966 में मिली थीं और ऐश ने 28 साल के सूखे को तोड़कर मिस वर्ल्ड का दूसरा ताज देश के सिर पर सजाया था. ऐश जब मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर देश लौटी थी तो वतन में  उनका कैसे स्वागत हुआ था इस वीडियो में देखें.

ये भी पढ़ें- ऐश्वर्या राय की 10 सुंदर तस्वीरें, 5वीं देख कहेंगे- यूं ही नहीं जीता था मिस वर्ल्ड का खिताब

ऐश्वर्या राय का कुछ ऐसा हुआ था स्वागत

वीडियो में देखेंगे कि महज 21 साल की उम्र में दक्षिण अफ्रीका के सनसिटी में आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता से खिताब जीतकर वतन लौटीं ऐश का एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत हुआ था. यहां उन्हें रिसीव करने के लिए बड़े-बड़े अधिकारी पहुंचे थे और उनकी सुरक्षा में पुलिस की तैनाती हुई थी. इसी के साथ एयरपोर्ट के बाहर ऐश की एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ जमा थी. कार में बैठने से पहले ऐश ने देशवासियों का अभिवादन किया और अपनी खूबसूरत स्माइल के साथ फ्लाइंग किस भी दिया. नीली ड्रेस में नीली आंखों वाली मिस वर्ल्ड बनकर देश में पहुंचीं ऐश के चेहरे पर जीत की खुशी साफ झलक रही थी. या कह सकते हैं कि इस ऐतिहासिक जीत से ऐश की खुशी का ठिकाना नहीं था. वहीं, इस दौरान उनके पिता भी उनके साथ थे.

ये भी पढ़ें- ऐश्वर्या राय जैसा हूबहू चेहरा, उस एक्ट्रेस ने दी सलमान खान को जन्मदिन की बधाई, बताया- पहला रील प्यार

ऐश्वर्या राय के फैंस भी हुए खुश

इस वीडियो में ऐश का ऐसा खुशनुमा रूप देख उनके फैंस भी उनपर प्यार लुटा रहे हैं और 90 के दशक के पुराने दौर को याद कर रहे हैं. बता दें, भारत की ओर से पहली बार मिस वर्ल्ड का खिताब साल 1966 में रीता फारिया ने जीता था. इसके बाद ऐश्वर्या राय देश की दूसरी मिस वर्ल्ड बनी थीं. 1997 में डायना हेडन, 1999 में युक्ता मुखी, 2000 में प्रियंका चोपड़ा और 17 साल के इंतजार के बाद मानुषी छिल्लर ने 2017 में देश के सिर मिस वर्ल्ड का ताज सजाया था. बीती मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता 2025 में भारत की ओर से राजस्थान की  नंदिनी गुप्ता ने पार्टिसिपेट किया था. नंदिनी टॉप 20 में शामिल हुईं और फिर फाइनल की रेस बहुत जल्द बाहर हो गई. साल 2025 की मिस वर्ल्ड का ताज थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंगश्री के सिर सजा था.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Ghaziabad 3 Sisters Case | Bharat Ki Baat Batata Hoon: Korean Game बना मौत की वजह !
Topics mentioned in this article