Aishwarya Rai 10 Photos: ऐश्वर्या की मां संग 10 फोटो, हर एक में दिखती हैं मम्मी की परछाई, 7वीं पर कहेंगे- आज देखी ऐश से भी सुंदर महिला

Aishwarya Rai 10 Photos: ऐश्वर्या राय को दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला कहा जाता है. लेकिन जब आप उनकी मां वृंदा राय को जवानी के दिनों में देख लेंगे तो ऐश्वर्या को भूल जाएंगे. हम आपको इस पोस्ट में ऐश्वर्या की मम्मी की 10 फोटो दिखाने जा रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Aishwarya Rai 10 Photos: ऐश्वर्या राय की मां संग 10 फोटो, मम्मी की परछाई हैं पूर्व मिस वर्ल्ड

Aishwarya Rai 10 photosi: ऐश्वर्या राय बच्चन भले ही उम्र का आधा पड़ाव पूरा कर चुकी है, लेकिन उनकी सादगी भरी सुदंरता आज भी बरकरार है. 90 के दौर में तो ऐश्वर्या राय ने अपनी सुंदरता के आगे किसी एक्ट्रेस को आने नहीं दिया था. यह वही दौर था जब वह मिस वर्ल्ड बनी थीं और बॉलीवुड में आते ही छा गई थीं. 90 के दशक में उन्होंने कई हिट फिल्में दीं, जिसमें सलमान खान के साथ भी उनकी एक फिल्म शामिल है. अगर बात करें आज की तो अभी भी वह फिल्मों में एक्टिव हैं और साथ ही इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर अपनी खूबसूरती का जलवा दिखाती रहती हैं. अब बात करेंगे ऐश्वर्या राय और उनकी मां के बारे में. मां-बेटी दोनों ही खूबसूरती में कम नहीं हैं. साथ ही देखेंगे ऐश और उनकी मां की वो 10 तस्वीरें जिनमें इनकी ब्यूटी बोलती है.

ऐश्वर्या राय की मां का नाम ब्रिंदिया राय है, जिन्हें वृंदा राय भी कहते हैं. ऐश ने समय-समय पर मां के साथ अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनकी मां की खूबसूरती साफ झलकती है और ऐश बिल्कुल अपनी मां पर गई हैं.

ऐश्वर्या ने अपने बचपन की भी एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह अपना बर्थडे केक काटती नजर आ रही थीं. इस तस्वीर में ऐश की मां बेहत जवान हैं. ऐश्वर्या की जवानी के दिनों में अपनी मां जैसी थीं.

ऐश और उनकी मां की वायरल हुईं तस्वीरों में मां-बेटी की जोड़ी की क्यूटनेस साफ झलकती है. इसमें ऐश के मिस वर्ल्ड बनने की भी तस्वीरें हैं, जो बेहद खूबसूरत हैं.

ऐश्वर्या के पिता कृष्णा राज राय तो नहीं रहे, लेकिन एक्ट्रेस आज भी अपनी मां के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. पहले की तरह आज भी लोग कहते हैं कि ऐश्वर्या अपनी मां पर ही गई  हैं.

ऐश और उनकी मां की तस्वीरों पर एक्ट्रेस के फैंस भी खूब प्यार लुटाते रहे हैं. कई तो यह तक कह चुके हैं. ऐश की मां अपने समय में बहुत खूबसूरत रही होंगी, तभी ऐश इतनी प्यारी हैं.

Advertisement

ऐश्वर्या राय एक साउथ इंडियन ब्यूटी हैं. उनका जन्म कर्नाटक के मैंगलोर में 1 नवंबर को हुआ था. ऐश ने साल 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था और उसके बाद बॉलीवुड में कदम रखा था.

यह भी पढ़ें: अनीता राज ने अपने 35 साल के बेटे को किया बर्थडे विश, फोटो देख हक्के-बक्के हुए फैंस, बोलीं- मेरा हैंडसम बेटा

Advertisement

बॉलीवुड में कदम रखने से पहले उन्होंने साउथ सिनेमा में डेब्यू किया था और उसी साल वह हिंदी सिनेमा में उतरी थीं. ऐश का डेब्यू ज्यादा शानदार तो नहीं रहा था, लेकिन कुछ सालों में वह स्टार बन गई थीं.

ऐश्वर्या राय ने साल 1997 में तमिल फिल्म इरुवर और हिंदी फिल्म और प्यार हो गया से इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था. इसके दो साल बाद उन्हें पहली हिट फिल्म हम दिल दे चुके सनम मिली थी.

Advertisement

धीरे-धीरे ऐश्वर्या राय ने अपनी खूबसूरती और एक्टिंग का जलवा दिखाया और एक सुपरहिट एक्ट्रेस का टैग अपने नाम कर लिया. इस दौरान वह सलमान खान के साथ रिलेशनशिप में भी आईं.

सलमान खान से रिश्ता टूटने के बाद वह विवेक ओबेरॉय संग चर्चा में रहीं और फिर उनसे भी उनका बेक्रअप हो गया. साल 2007 में उन्होंने को-एक्टर अभिषेक बच्चन से शादी रचाई, जिससे उन्हें एक बेटी आराध्या है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
The Invisible War: समंदर की गहराई में छिपी मौत! क्यों Submarines बदल सकती हैं दुनिया का नक्शा?