दुनिया की सबसे अमीर सिंगर की शादी से पहले शहर के मेयर की आम जनता को सलाह, 'घरों से बाहर ना निकलें'

टेलर स्विफ्ट की शादी को लेकर अटकलें जोरों पर हैं और मैडिसन स्क्वायर गार्डन में चल रही तैयारियों ने एक्साइटमेंट और बढ़ा दिया है. इससे पहले मेयर ममदानी ने शादी को लेकर ये कमेंट किया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
टेलर स्विफ्ट की शादी से पहले मेयर ने आम जनता को दी ये सलाह
Social Media
नई दिल्ली:

टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स की शादी का जश्न इस वक्त अमेरिका के सबसे बड़े इवेंट्स में से एक बना हुआ. 190 करोड़ के खर्च के साथ शादी का सुर्खियों में होना तो बनता ही है. सेलिब्रेश ही है जिसकी वजह से मिडटाउन मैनहट्टन के कुछ हिस्सों में कामकाज रुकने की उम्मीद है. जैसे-जैसे इस प्राइवेट इवेंट की तैयारियां तेज हुईं मेयर जोहरान ममदानी ने शादी की चर्चा पर एक मजेदार कमेंट किया. 30 जून को ममदानी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में न्यूयॉर्क के लोगों से बात की और घर के अंदर, एयर-कंडीशंड माहौल में रहने की अहमियत पर जोर दिया, क्योंकि गुरुवार (2 जुलाई) से तापमान 100 डिग्री फॉरेनहाइट तक पहुंचने वाला है और यह 'फोर्थ ऑफ जुलाई' वीकेंड तक बना रहेगा.

जब उनसे पूछा गया कि स्विफ्ट और केल्स की बड़ी शादी का शहर पर क्या असर पड़ सकता है, तो मम्दानी ने कहा, "सभी न्यूयॉर्क वासियों को मेरी सलाह है कि वे घर के अंदर रहें और ठंडक में रहें. अगर आप मैडिसन स्क्वायर गार्डन में शादी कर रहे हैं, तो आप अंदर ही रहेंगे और ठंडक में रहेंगे," उन्होंने मुस्कुराते हुए आगे कहा. "मुझे लगता है कि यह पूरे शहर के लिए एक अच्छा एग्जाम्पल होगा."

दूसरी तरफ पुलिस कमिश्नर जेसिका टिश ने 4 जुलाई की ब्रीफिंग के दौरान सुरक्षा इंतजामों की जानकारी दी और बताया कि अधिकारी इस हाई-प्रोफाइल जश्न के लिए कैसे तैयारी कर रहे हैं. पुलिस के एक इंटरनल प्लानिंग मेमो के अनुसार, मैडिसन स्क्वायर गार्डन के आस-पास सैकड़ों पुलिस अधिकारी तैनात किए जाएंगे, क्योंकि यह कपल दो दिन का प्राइवेट वेडिंग सेलिब्रेशन आयोजित कर रहा है.

सुरक्षा इंतजामों के बारे में जानकारी देते हुए कमिश्नर ने कहा, "शुक्रवार रात मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होने वाले एक इवेंट का जिक्र न करना गलत होगा, जिस पर हम नजर रख रहे हैं. NYPD निश्चित रूप से वहां सुरक्षा इंतजाम करेगा, लेकिन मैं अभी इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दूंगा."

Advertisement

टेलर स्विफ्ट-ट्रैविस केल्स की शादी 

शादी को लेकर अटकलें जोरों पर हैं और मैडिसन स्क्वायर गार्डन में चल रही तैयारियों ने एक्साइटमेंट और बढ़ा दिया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कई वीडियो में वेन्यू पर ट्रक आते और बड़े-बड़े ढके हुए क्रेट अंदर ले जाते हुए दिख रहे हैं, जिससे फैंस को यकीन हो गया है कि इस मचअवेटेड शादी का जश्न बस शुरू होने ही वाला है. 'द गार्डियन' की रिपोर्ट के मुताबिक शादी से पहले होने वाली एक छोटी सी गैदरिंग में लगभग 100 मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है, जिसके बाद सैकड़ों और मेहमानों के साथ एक बड़ा जश्न होगा.

यह भी पढ़ें: राजस्थानी लोकगीत बना बॉलीवुड की शान, जया बच्चन और संजीव कुमार की जोड़ी थी हिट, 40 साल बाद भी हर किसी की जुबां पर

Advertisement
Featured Video Of The Day
चढ़ावा चोरी का बही खाता आया सामने!
Topics mentioned in this article
Taylor Swift
Travis Kelce
Entertainment
Bollywood
Madison Square Garden