'सलमान खान भगवान नहीं हैं', फिल्म 'काला हिरण' विवाद पर डायरेक्टर का बड़ा बयान

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लिगेसी' को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई से पहले फिल्म निर्माता अमित जानी ने दावा किया कि उन्हें गैंगस्टरों से धमकी भरे कॉल आ रहे हैं, लेकिन फिल्म तय समय पर रिलीज होगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लिगेसी' को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है.  इस बार सलमान अपनी कोई नई फिल्म या गाने को लेकर चर्चा में नहीं हैं बल्कि अपने पुराने केस को लेकर चर्चा में आए हैं. बता दें कि सलमान खान के सबसे विवादित केस काला किरण पर ‘काला हिरणः द बैटल फॉर लेगेसी' बनाई जा रही है. इसका सलमान खान ने  विरोध किया था और फिल्म पर रोक लगाने के लिए कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया. इस मामले में पहले सुनवाई जून में होनी थी जो की टल गई और अब इस मामले में आज यानी 1 जुलाई 2026 को सुनवाई की जाएगी. सलमान खान ने फिल्म मेकर्स और फिल्म पर रोक लगाने की मांग करते हुए कहा है कि इसके जरिए उनका नाम और इमेज खराब की जा रही है.

फिल्म का फर्स्ट लुक आते ही सोशल मीडिया पर मचा बवाल

बता दें कि  ‘काला हिरणः द बैटल फॉर लेगेसी' को अमित जानी ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म का फर्स्ट लुक आते ही सोशल मीडिया पर इसने काफी ज्यादा हलचल मचा दी है. इस फिल्म में एक्टर काशिफ इकबाल खान मुख्य भूमिका में नजर आएंगे.
 

फिल्म के प्रमोशन और रिलीज पर रोक लगाने की मांग वाली अभिनेता सलमान खान की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई से पहले फिल्म निर्माता अमित जानी ने कई बड़े दावे किए हैं. नोएडा में मीडिया से बातचीत के दौरान अमित जानी ने कहा कि उन्हें लगातार धमकी भरे फोन कॉल आ रहे हैं. उनका दावा है कि ये कॉल पाकिस्तान के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शहज़ाद भट्टी, गैंगस्टर रोहित गोदारा और डी-कंपनी से जुड़े लोगों की ओर से किए जा रहे हैं. हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि इन धमकियों के बावजूद फिल्म की रिलीज नहीं रोकी जाएगी.

यह भी पढ़ें- 'कयामत नजदीक है,' लेटेस्ट वीडियो में सना खान बोलीं- अपनी कब्र की तैयारी खुद करो

सलमान खान भगवान नहीं हैं- अमित जानी

फिल्म के डायरेक्टर भरत श्रीनेत ने कहा, "मुझे शहज़ाद भट्टी, रोहित गोदारा और डी-कंपनी से कॉल आ रहे हैं. इसके बावजूद फिल्म रिलीज़ होगी और हमारी योजना इसे दुनिया भर में 7,000 से 8,000 स्क्रीन पर रिलीज करने की है." अमित जानी ने कहा कि किसी भी विषय पर फिल्म बनाना एक निर्माता का अधिकार है और कोई व्यक्ति यह तय नहीं कर सकता कि किस विषय पर फिल्म बनाई जाए या नहीं. उन्होंने कहा, "सलमान खान यह तय नहीं कर सकते कि किस विषय पर फिल्म कौन बनाएगा. सलमान खान भगवान नहीं हैं."

Advertisement
Featured Video Of The Day
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर केजरीवाल का बड़ा हमला! 'असली चोरों को बचाया जा रहा है'
Topics mentioned in this article
Salman Khan
Amit Jani
Amit Jani Allegations
Amit Jani Allegations On Salman
Amit Jani Arrested