अदनान सामी का 26 साल पुराना रोमांटिक गाना, आशा भोसले संग गाया तो भारत में हुआ हिट, बिकीं 4 मिलियन कॉपी

Adnan Sami Asha Bhosle romantic song: अदनान सामी को म्यूजिक चुनने के लिए आशा भोसले ने इंस्पायर किया था. वहीं इसके बाद 2000 में उन्होंने साथ में एक हिट गाना दिया. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
आशा भोसले संग अदनान सामी का गाना आज भी है सुपरहिट
नई दिल्ली:

लंदन में जन्मे अदनान सामी बॉलीवुड का जाना मान नाम बन गए हैं, जिनकी जड़ें अफगानिस्तान, पाकिस्तान और भारत से जुड़ी हैं. उनके पिता पाकिस्तान से थे, जिनकी जड़ें अफगानिस्तान थीं. वहीं मां जम्मू की रहने वाली भारतीय थीं. लेकिन बात करें अदनान सामी के करियर की तो फैंस उन्हें बॉलीवुड के गानों के लिए जानते हैं, जिसके चलते उन्हें सुल्तान ऑफ म्यूजिक कहा जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आशा भोसले ने केवल 10 साल की उम्र में उनकी काबिलियत पहचानी और उन्हें म्यूजिक का करियर चुनने के लिए कहा. लेकिन उन्हें क्या पता था कि वह उन्हीं के साथ एक ऐसा गाना गाएंगे, जो फैंस का दिल जीत लेगा. यह गाना 26 साल पहले आया था और 4 मिलियन लोगों ने भारत में इसकी कॉपी खरीदी. 

अदनान सामी और आशा भोसले की जुगलबंदी ने दिल जीता

हम बात कर रहे हैं अदनान सामी और आशा भोसले का साल 2000 में आया और 2001-2002 में इतना पॉपुलर हो गया कि बिजनेस वीक के मुताबिक, केवल भारत में ही इसकी 4 मिलियन कॉपी बिकी थी. यह गाना था कभी तो नजर मिलाओ, जो अदनान सामी के पॉपुलर गानों में शुमार है. गाने को खुद अदनान सामी ने कंपोज किया था. 

ये भी पढे़ं- केबीसी में पहली बार पहुंचे सनी देओल, पहले एपिसोड में आमिर खान की बात पर अमिताभ बच्चन ने दे दी वॉर्निंग, देखें वीडियो

गाने के लिरिक्स थे...

कभी तो नजर मिलाओ, कभी तो करीब आओ
कभी तो नजर मिलाओ, कभी तो करीब आओ
जो नहीं कहा है, कभी तो समझ भी जाओ
हम भी तो है तुम्हारे, दीवाने हो दीवाने
हम भी तो है तुम्हारे, दीवाने हो दीवाने

Advertisement

आशा भोसले से 10 साल की उम्र में मिले थे अदनान सामी

अदनान सामी 10 साल के थे जब आशा भोसले से उनकी मुलाकात आरडी बर्मन के लंदन वाले कॉन्सर्ट में हुई. उन्होंने म्यूजिक को करियर के रूप में चुनने को लेकर सपोर्ट किया और 2000 में उनके साथ गाना गाना अदनान सामी के लिए सपने का सच होने जैसा था. यह गाना हिट हुआ और इंडिपॉप चार्ट्स में नंबर वन पर था. 

अदनान सामी के पॉपुलर गाने

अदनान सामी ने बॉलीवुड में कई सफल एल्बम दिए, जिसमें कभी तो नजर मिलाओ (आशा भोसले के साथ) और तेरा चेहरा खूब पॉपुलर हुए. इसके अलावा उनके संगीत वीडियो में नम्रता शिरोडकर (भीगी भीगी रात), महिमा चौधरी, रवीना टंडन, रानी मुखर्जी (तेरा चेहरा), गोविंदा, फरदीन खान, अमीषा पटेल (ओ मेरी जान), भूमिका चावला (माहिया), दीया मिर्जा (पाल दो), अमिताभ बच्चन (कभी नहीं) जैसे बॉलीवुड सितारे नजर आए. इतना ही नहीं उन्होंने लकी: नो टाइम फॉर लव, ये रास्ते हैं प्यार के, धमाल, 1920, चांस पे डांस, मुंबई सालसा, खुबसूरत, सदियां, शौर्य और कई फिल्मों में म्यूजिक भी दिया. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- आई लव यू का मतलब सिखाता ये 35 साल पुराना गाना, कविता कृष्णमूर्ति, उदित नारायण, सुखविंदर सिंह और मनहर उधास ने गाया, एक्टर की मासूमियत ने जीता दिल

Featured Video Of The Day
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के जबरदस्‍त भूकंप, अब तक 132 की मौत, 570 से अध‍िक लोग घायल
Topics mentioned in this article
Adnan Sami
Bollywood Songs
Asha Bhosle
Kabhi To Nazar Milao
Bollywood