आदित्य धर ने दी रणवीर सिंह को जन्मदिन की बधाई, बोले- 'धुरंधर' ने आपका दीवाना बना दिया

आदित्य ने कई तस्वीरें शेयर कीं, जिनसे 'धुरंधर' और 'धुरंधर: द रिवेंज' के बनने की झलक मिली. कैप्शन में लिखा था, "हैप्पी बर्थडे, रणवीर सिंह. कुछ फिल्में हमेशा आपके साथ रहती हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
आदित्य धर ने दी रणवीर सिंह को जन्मदिन की बधाई दी
नई दिल्ली:

आदित्य धर और अर्जुन रामपाल ने 'शेर-ए-रणवीर सिंह' को जन्मदिन की बधाई दी. इस खास मौके पर उन्होंने लिखा, 'धुरंधर ने मुझे आपका दीवाना बना दिया'. 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा और दानिश पंडोर नजर आए थे. रणवीर सिंह सोमवार, 6 जुलाई को 41 साल के हो गए और उन्हें फिल्म इंडस्ट्री के लोगों और फैन्स से जन्मदिन की बधाईयां मिलीं. एक्टर के इस खास दिन को मनाने वालों में उनकी फिल्म 'धुरंधर' के डायरेक्टर आदित्य धर और को-स्टार अर्जुन रामपाल भी शामिल थे. उन्होंने फिल्म के सेट से कुछ अनदेखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' तस्वीरें शेयर करते हुए दिल को छू लेने वाले मैसेज भी लिखे.

आदित्य धर ने दी जन्मदिन की बधाई

आदित्य ने कई तस्वीरें शेयर कीं, जिनसे 'धुरंधर' और 'धुरंधर: द रिवेंज' के बनने की झलक मिली. कैप्शन में लिखा था, "हैप्पी बर्थडे, रणवीर सिंह. कुछ फिल्में हमेशा आपके साथ रहती हैं. 'धुरंधर' मेरे लिए हमेशा ऐसी ही फिल्मों में से एक रहेगी. सिर्फ इसलिए नहीं कि हमने कैसी कहानी सुनाई, बल्कि इसलिए भी कि मुझे कुछ ऐसा देखने को मिला जो बहुत कम डायरेक्टर देख पाते हैं. मुझे हमेशा से पता था कि आप एक जबरदस्त एक्टर हैं, लेकिन इस सफर ने मुझे उस कलाकार का दीवाना बना दिया जो आप हैं और उस कलाकार के पीछे छिपे इंसान का और भी."

यह भी पढ़ें- 'तुम्हें हमेशा मेरी चीजें पसंद आती है' ,Ex-बॉयफ्रेंड कुशाल टंडन के कमेंट पर चुप रहे पति जैद, तो गौहर खान ने यूं दिया जवाब 

Advertisement

उन्होंने आगे कहा, " 'धुरंधर' के दौरान ऐसे कई दिन थे जब मुझे पता था कि मैं कुछ बहुत ही खास होते हुए देख रहा हूं. 26/11 वाला सीन, चाय की दुकान वाला आखिरी सीन, पठानकोट हमला,  पंप हाउस वाला सीन, कोर्ट के बाहर का सीन. बस कुछ ही नाम ले रहा हूं. एक के बाद एक टेक, एक के बाद एक सीन, आपने कभी भी आसान रास्ता नहीं चुना. हर इमोशन बिल्कुल सही जगह पर पहुंचा. हर खामोशी का मतलब था. हर नजर का मकसद था. हर बीट एकदम सही थी." कैप्शन में आगे लिखा था, "आपकी परफॉर्मेंस में जो निरंतरता थी, उसे समझना लगभग नामुमकिन था. सच में ऐसा लगा जैसे आप पर किसी दैवीय कृपा का हाथ हो. जैसे मां सरस्वती ने खुद आपके सिर पर हाथ रखकर आपको अपनी सारी कलात्मक प्रतिभा का आशीर्वाद दिया हो. एक डायरेक्टर के तौर पर, कुछ ऐसे पल होते हैं जिन्हें जीने की उम्मीद में आप अपना पूरा करियर बिता देते हैं. आपने मुझे बार-बार वे पल दिए.

यह भी पढ़ें- 'शोले' के इस एक्टर ने 3 रुपये दिहाड़ी में किया काम, बेची साबुन-कंघी, एक डायलॉग ने बदली किस्मत, 'रोते हुए सीन' ने बनाया कॉमेडी किंग

Advertisement

मेरा पक्का यकीन है कि 'धुरंधर' में आपने जो काम किया है, वह भारतीय सिनेमा की बेहतरीन परफॉर्मेंस में से एक है. यह सिर्फ़ एक परफॉर्मेंस नहीं, बल्कि एक ज़बरदस्त ताकत है. निडर, शानदार और इतनी मुकम्मल कि यह किरदार की रूह में बस जाती है. मुझे कोई शक नहीं कि लोग इस परफॉर्मेंस के बारे में सालों तक, शायद आने वाली पीढ़ियों तक बात करेंगे."

उन्होंने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, "लेकिन मैं जिस चीज़ को सबसे ज्यादा याद रखूंगा, वह है 'एक्शन' और 'कट' के बीच का समय. हमारी बातचीत. हमारा साझा यकीन.हर पल को सही बनाने की लगातार कोशिश. इस सफर में कहीं न कहीं, आप सिर्फ मेरे एक्टर नहीं रहे.आप मेरे भाई बन गए. धन्यवाद."
 

Featured Video Of The Day
'राम मंदिर में चढ़ावे की गिनती में गंभीर चूक...' NDTV पर SIT रिपोर्ट हर साजिश डिकोड!
Topics mentioned in this article
Ranveer Singh Birthday Photos
Ranveer Singh Birthday Wishes
Ranveer Singh Birthday
Ranveer Singh Dhurandhar
Aditya Dhar