एक्ट्रेस ने पहनी ऐसी ड्रेस कुर्सी पर बैठना हुआ मुश्किल, खचाखच भरे हॉल में आधी लेटी आई नजर- देखें वीडियो

एक्ट्रेस का वीडियो एक बड़े फिल्म इवेंट से है. वह अपनी ड्रेस की वजह से ऐसी फंसी कि ना उठ पाईं ना बैठ पाईं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
दुया लिपा ड्रेस की वजह से हुईं परेशान
Social Media
नई दिल्ली:

आज इंटरनेट पर बस एक ही नाम की चर्चा है और वो है गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2026. ये अवॉर्ड नाइट बड़ी ही शानदार रही और एडोलेसेंस जैसी कई फिल्मों का जलवा भी रहा. रेड कार्पेट पर एक से बढ़कर एक लुक देखने को मिले. रेड कार्पेट की बात करें तो इस वक्त सोशल मीडिया पर दुआ लीपा का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. ये वीडियो रेड कार्पेट का है लेकिन इसे देखकर बिल्कुल भी कनफ्यूज ना हों क्योंकि ये पुराना है. जी हां वीडियो तो गोल्डन ग्लोब का ही है लेकिन ये साल 2024 का वीडियो है.

इस वीडियो में आप देखेंगे कि दुआ अपने लंबे गाउन की वजह से इतनी अनकम्फर्टेबल हैं कि ठीक से बैठ ही नहीं पा रही हैं. उनकी ड्रेस इतनी कॉम्प्लिकेटेड थी कि उसमें या तो वह सीधे खड़ी हो सकती थीं या लेट सकती थीं. उनके लिए कुर्सी पर बैठना बहुत ही मुश्किल था जो कि वीडियो में साफ दिख रहा है. उनके लिए एक कुर्सी लगाई गई थी लेकिन दुआ के लिए बैठना आसान नहीं था. वह किसी तरह टेढ़ी होकर बैठने की कोशिश करती हैं लेकिन ये पोजीशन भी देखकर समझ ही जाएंगे कि वह आधी लेटी हुई नजर आ रही हैं. कुल मिलाकर वह जितनी देर प्रोग्राम में रही होंगी उन्होंने अपना टाइम इसी तरह काटा होगा.

सोशल मीडिया पर आए ऐसे रिएक्शन

दुआ की ड्रेस देखकर लगो काफी हैरान थे. एक ने लिखा, क्या इनके साथ सच में ऐसा होता है. एक ने कमेंट किया, क्या ये लोग ड्रेस पहनने से पहले प्लान नहीं करते. बता दें कि रेड कार्पेट पर अक्सर ही ऐसे कपड़े नजर आ जाते हैं जो सोशल मीडिया यूजर्स के लिए कंटेंट और मीम्स की बहार ले आते हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
चढ़ावा चोरी में नया खुलासा! अविनाश के भाई अमित शुक्ला की कैश वाली फोटो से बढ़े सवाल
Topics mentioned in this article
Dua Lipa
Dua Lipa Instagram
Dua Lipa Photos
Dua Lipa News
Dua Lipa Awkward Dress
Dua Lipa Fashion Fails
Dua Lipa Red Carpet
Dua Lipa Golden Globes 2026
Dua Lipa Golden Globe Award