बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या राज का निधन , 27 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, 1 महीने तक परिवार ने छुपाए रखी खबर

बॉलीवुड की उभरती कलाकर अनन्या राज का 27 साल की उम्र में निधन हो गया. उनकी निधन के एक महीने बाद परिवार ने इस खबर को सोशल मीडिया पर शेयर कर उनके फैंस को जानकारी दी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
actress ananya raj passes away
IMDB

Ananya Raj Death Reveals after1 month: बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है, जिसने पूरे सिने जगत को गहरे सदमे में डाल दिया है. फिल्म जगत में उभरती कलाकार अनन्या राज ने महज 27 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. सबसे हैरानी वाली बात यह है कि एक्ट्रेस का निधन 15 जुलाई को ही हो गया था. लेकिन परिवार ने इसका खुलासा नहीं किया और अब पूरे एक महीने बाद एक्ट्रेस के परिवार ने इस दुखद खबर को दुनिया के सामने लाई. एक्ट्रेस के परिवार ने 18 घंटे पहले यानी 15 अगस्त को अनन्या के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर  इस दुखद खबर की जानकारी दी. 

परिवार ने शेयर की निधन की जानकारी

परिवार ने अपनी पोस्ट में लिखा किये अनन्या का परिवार है. बहुत दुख के साथ हमें ये बताना पड़ रहा है कि 15 जुलाई की ब्नहा मुहूर्त में अनन्या का निधन हो गया. वह नीद में ही सोते हुए शांति से अंतिम सांस ली. पिछले एक साल से ज्यादा समय से वह शारीरिक और मानसिक तकलीफों से जूझ रही थीं. वह उनसे उबरने के लिए एक योद्धा की तरह संघर्ष कर रही थी. वह एक शानदार कलाकार रही है. 
बच्चा, तुम्हारी कमी बहुत खलेगी। हम आप सभी से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने का अनुरोध करते हैं. इस मुश्किल समय में हम अपनी निजता और शांति बनाए रखना चाहते हैं.

परिवार की पोस्ट

कौन हैं अनन्या राज

मुंबई में पली-बढ़ी अनन्या राज ने अपने सपनों को साकार करने के लिए बहुत कम उम्र में ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखा था. वह   हिंदी और रीजनल सिनेमा में अपने काम के लिए जानी जाती थी. उन्होंने 2016 की फिल्म '7 Hours to Go' से बॉलीवुड में कदम रखा, जहां उनके काम की काफी तारीफ हुई. इसके बाद वह 2017  में आई थ्रिलर फिल्म 'द फाइनल एग्जिट और 2019 में आई विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्म घोस्ट में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर चुकी थीं. 

Advertisement

आपके लिए और भी

बंगाली सिनेमा के निर्देशक राजा सेन का 70 साल की उम्र में निधन, तीन बार मिला था राष्ट्रीय पुरस्कार
 


 

Featured Video Of The Day
ज़ूम कॉल पर 900 कर्मचारियों की छंटनी करने वाले विशाल गर्ग खुद कंपनी से बाहर, जानिए पूरा मामला
Topics mentioned in this article
7 Hours To Go
Bollywood News
Actress Death
Entertainment News