सलमान खान के साथ दिख रहा ये हीरो कभी भाईजान पर पड़ता था भारी, आज निभाता है पिता के किरदार, पहचान नहीं पाएंगे आप

सौदागर से सबका दिल जीतने वाले एक्टर विवेक मुशरन अब पूरी तरह बदल चुके हैं. उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो सलमान खान के साथ नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सलमान खान के साथ दिख रहा हीरो कभी भाईजान पर पड़ता था भारी
नई दिल्ली:

इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे अभिनेता हैं जिनका सिक्का फिल्मों में नहीं जमा तो उन्होंने टीवी इंडस्ट्री की तरफ रुख कर लिया. जिनमें आसिफ शेख, रोहिताश्व गौड़ जैसे अभिनेता भी शामिल हैं. ऐसे ही एक अभिनेता हैं विवेक मुशरन, नाम से आप इन्हें भले ही ना पहचानते हों, लेकिन चेहरा जरूर पहचानते होंगे. अब विवेक का पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें क्यूटनेस में वो सलमान खान पर भारी पड़ रहे हैं, हालांकि करियर के मामले में भाईजान उन पर भारी पड़े हैं. वायरल वीडियो किसी इंटरव्यू के दौरान का है जिसमें सलमान खान और एंकर सुषमा दत्त के बीच बहस होती दिख रही है, हालांकि इस दौरान विवेक बिल्कुल खामोश बैठे हैं.

आज क्या कर रहे हैं विवेक मुशरन?

‘सौदागर' से फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाले विवेक की इस फिल्म ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं. उस जमाने में ये फिल्म हिट रही थी और विवेक को भी लोगों ने काफी पसंद किया था. इसके बाद विवेक ने प्रेम दीवाने, बेवफा से वफा, छोटा सा घर में बतौर लीड एक्टर काम किया, लेकिन क्यूट चेहरे के बाद भी विवेक कभी लीड एक्टर के तौर पर हिट नहीं हो पाए. फिर धीरे-धीरे वो साइड रोल करने लगे और बाद में उन्होंने टीवी इंडस्ट्री की तरफ भी रुख कर लिया. विवेक हाल ही में टीवी सीरियल ‘ज्यादा मत उड़' में नजर आए थे. इससे पहले वो सोनपरी, कुदरत, परवरिश, मामला लीगल है जैसे सीरियल्स में नजर आ चुके हैं. ‘सोनपरी' विवेक का सबसे हिट सीरियल है.

विवेक मुशरन बदल चुका है पूरा लुक

अब बात करें लुक की तो एक जमाने में चॉकलेट हीरो की इमेज बनाने वाला ये हीरो अब पूरी तरह बदल चुका है. बालों से लेकर चेहरे तक, विवेक का पूरा लुक ही बदल गया है. इतना ही नहीं एक्टर अब पिता के रोल्स में भी नजर आते हैं. विवेक सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं. हाल ही में एक पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया कि उनकी शॉर्ट फिल्म ‘जिद' Kenya International Sports Film Festival में सलेक्ट हो गई है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Saudi Arabia की Iran को खुली चेतावनी, क्या Gulf War में होगी सीधी एंट्री? Middle East Tension
Topics mentioned in this article