क्या गोविंदा की भांजी आरती सिंह बच्चा लेंगी गोद, पति दीपक चौहान का मिला साथ, बोलीं- किसी बच्चे को घर देना खूबसूरत

आरती सिंह ने कहा कि उन्होंने बचपन में ही अपने माता पिता को खो दिया. उन्हें किसी परिवार ने पाल पोस कर बड़ा किया. अगर वह मां नहीं बन पाती हैं तो उन्हें कोई मलाल नहीं है. वह बच्चा गोद ले लेंगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
क्या आरती सिंह बच्चा लेंगी गोद ?
नई दिल्ली:

गाविंदा की भान्जी आरती सिंह ने कम उम्र में ही अपनी मां को खो दिया और उन्हें परिवार से अलग अपना बचपन गुजारना पड़ा.  उन्होंने खुद को संभाला और तमाम मुश्किलों के बावजूद अपने काम कर फोकस किया. वह 'थोड़ा है थोड़े की जरूरत है', 'परिचय' और 'वारिस' जैसे टीवी सीरियल्स में नजर आईं. वहीं बिग बॉस में भी वह मजबूत कंटेस्टेंट रहीं. हाल ही में उन्होंने अपने जीवन के बारे में खुल कर बात की. 

'हाउटरफ्लाई' के साथ बातचीत में आरती ने अपने जीवन से जुड़े कई राज खोले. उन्होंने मामा गोविंदा के साथ बिताए अपने बचपन के दिनों के बारे में बात की. वहीं बच्चा गोद लेने की इच्छा भी जाहिर की. आरती सिंह ने कहा, 'मेरी मां का 37 साल की आयु में देहांत हो गया. मेरा जन्म 5 अप्रैल को हुआ और उनका निधन 11 मई को हुआ. यानी मेरे जन्म के लगभग एक महीने के भीतर. मेरे पिता के देहांत से पहले, मेरी गीता मां को उन्होंने मुझे सौंप दिया था. हमारे माता पिता नहीं थे, उस समय कृष्णा केवल डेढ़ साल का था और मैं समय से पहले जन्मी थी. मैं कई सालों तक भाई कृष्णा से दूर रही, क्योंकि मुझे पालने वाले परिवार के पास मैं रह रही थी. हालांकि मुझे प्यार और केयर मिला उस परिवार से. 

यह भी पढ़ें -  'बॉर्डर 2' के बाद अब सनी देओल करेंगे बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 'एंटनी' में ताबड़तोड़ एक्शन करेंगे सनी पाजी

कुछ ऐसा है गोद ली हुई मां से रिश्ता 
वे मेरी मां की कजिन की भाभी भी थीं. वो मेरी मां के बेहद करीब थीं. उन्होंने मुझे बेहद प्यार दिया. मुझे खुद किसी ने पाला और अगर मैं मां नहीं बन सकती तो मैं बच्चा गोद ले लुंगी. यह जबरदस्ती नहीं होनी चाहिए. लोग अक्सर मुझे मेरी उम्र और बायोलॉजिकल क्लॉक की याद दिलाते हैं.

 बच्चा गोद लेने के लिए पति से की बात
 आरती ने कहा, 'जब मैं पहली बार अपने पति से मिली. तभी मैंने उन्हें बता दिया था, मैं 38 साल की हूं. शायद 39 साल की उम्र तक शादी कर लूंगी. मुझे नहीं पता मेरा बच्चा होगा या नहीं. उन्होंने बस मेरी तरफ देखा और कहा कि दुनिया में इतने सारे बच्चे हैं जिन्हें घर की जरूरत है, हम गोद ले सकते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि अगर हमारा अपना बच्चा हो भी तो हम गोद एक बच्चा गोद लेंगे.  मैं प्रेग्नेंट हो पाती हूं तो ठीक है नहीं हो पाती हूं तो भी कोई बात नहीं. किसी बच्चे को घर देना खूबसूरत है. मुझे किसी को कुछ भी साबित नहीं करना. 

कौन हैं आरती सिंह के पति 
आरती सिंह के पति दिपक चौहान एक बिजनेसमैन हैं. दोनों बेहद सादगी से मंदिर में शादी की थी. शादी में उनके मामा गोविंदा समेत पूरा परिवार शामिल हुआ था. 

Advertisement

Featured Video Of The Day
चुटूपालु घाटी में 2 किमी तक वाहनों को रौंदता चला गया बेकाबू ट्रक
Topics mentioned in this article
Arti Singh Pregnancy
Arti Singh
Arti Singh Accident
Arti Singh Age
Arti Singh Actress