आमिर खान की पहली पत्नी रीना दत्ता ने उनकी इस हिट फिल्म किया था कैमियो, खूबसूरती देख कहेंगे हीरोइन बन सकती थीं

आमिर खान की इस फिल्म को रिलीज हुए 38 साल हो चुके हैं लेकिन शायद आप इस बारे में नहीं जानते होंगे जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
आमिर खान की एक्स वाइफ रीना दत्ता QSQT में आई थीं नजर
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की रोमांटिक-ब्लॉकबास्टर फिल्म 'कयामत से कयामत तक' की रिलीज को 38 साल पूरे हो चुके हैं. इस फिल्म में आमिर खान के पिता धनराज सिंह का किरदार निभाने वाले अभिनेता दिलीप ताहिल ने पुराने दिनों को याद किया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे आमिर खान से एक समारोह में मिलते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के बैकग्राउंड में उन्होंने फिल्म का गाना 'पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा' ऐड किया. अभिनेता ने पोस्ट के जरिए बताया कि जब उन्होंने यह फिल्म साइन की थी, तब उनकी उम्र महज 31 साल थी.

इतना पसंद आया पहला सीन की साइन कर ली फिल्म

अभिनेता ने बताया कि उस दौरान उन्हें स्क्रिप्ट इतनी अच्छी लगी थी कि उन्होंने उम्र के इस छोटे अंतर की परवाह नहीं की. अभिनेता ने लिखा, "मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ा कि मैं आमिर के पिता का रोल निभाने के लिए बहुत छोटा हूं. फिल्म की स्क्रिप्ट पहली ही सीन से इतनी दमदार थी कि मैंने बिना सोच-समझकर खुद को इस रोल में झोंक दिया. आज मुझे खुशी है कि मैंने उस समय ज्यादा दिमाग नहीं लगाया और इस ऐतिहासिक फिल्म का हिस्सा बना."

1988 में रिलीज हुई इस ब्लॉकबस्टर रोमांटिक फिल्म में आमिर खान और जूही चावला मुख्य भूमिका में थे. फिल्म में दिलीप ताहिल ने आमिर खान (राज) के पिता, धनराज सिंह, का किरदार निभाया था. 31 साल की उम्र होने के बावजूद, अभिनेता ने अपना किरदार इतने प्रभावशाली ढंग से निभाया कि यह फिल्म उनके करियर का एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुई. मंसूर खान द्वारा निर्देशित और नासिर हुसैन द्वारा निर्मित, यह एक आधुनिक 'रोमियो-जूलियट' जैसी दुखद प्रेम कहानी है. यह फिल्म अपने गानों, सादगी और बेहतरीन अभिनय के लिए आज भी लोकप्रिय है.

Advertisement

पापा कहते हैं...गाने में नजर आई थीं आमिर खान की एक्स वाइफ रीना दत्ता

Imdb पर दी गई जानकारी के मुताबिक सुपरहिट गाने "पापा कहते हैं" के आखिर में, राज (आमिर खान) एक लड़की के पास जाता है और गाता है, "मेरा को सपना है एक चेहरा...आंखों में जादू, होठों में प्यार". वह लड़की कोई और नहीं बल्कि रीना दत्ता थीं, जो उस समय आमिर खान की पत्नी थीं. उनकी नई-नई शादी हुई थी और वह बस यूं ही आमिर से मिलने सेट पर आई थीं. यहीं वो इस गाने का हिस्सा बन गईं. तस्वीरें देखेंगे तो तुरंत पहचान जाएंगे आप.

देखा आपने कैसे मजाक मजाक में हुआ था रीना दत्ता का स्क्रीन डेब्यू

 

Featured Video Of The Day
टीएमसी संकट: ममता बनर्जी की टिप्पणी से नाराज चंद्रिमा भट्टाचार्य ने दिया इस्तीफा
Topics mentioned in this article
QSQT
QSQT 38 Year
Aamir Khan
Dalip Tahil
Reena Dutta
Papa Kehte Hain Bada Naam Karega
QSQT Songs
QSQT Box Office Collection
Juhi Chawla