200 करोड़ की फिल्म बनाकर पछताए थे आमिर खान, बॉक्स ऑफिस पर खाई थी बुरी तरह मार, आज भी नाम सुन लगते हैं रोने

एक आमिर खान का एक समय ऐसा था आया था जब उन्होंने एक फिल्म बनाने के लिए 200 करोड़ रुपये डूबा डाले थे और दो साल तक फिल्मों में काम तक नहीं किया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
200 करोड़ की फिल्म बनाकर पछताए थे आमिर खान

आमिर खान बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में से एक हैं. उन्हें मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहा जाता है कि क्योंकि आमिर खान अपनी फिल्मों को हर तरीके से परफेक्ट बनाने की कोशिश करते हैं, लेकिन एक आमिर खान का एक समय ऐसा था आया था जब उन्होंने एक फिल्म बनाने के लिए 200 करोड़ रुपये डूबा डाले थे और दो साल तक फिल्मों में काम तक नहीं किया है. दरअसल हम बात कर रहे हैं आमिर खान की फिल्म'लाल सिंह चड्ढा' की.

ये भी पढ़ें: एक लड़की संग नजर आए फरदीन खान, पैपराजी को देख बोले- ये मेरी बहन है बीवी नहीं

झलक गए आमिर खान के आंसू

हाल ही में आमिर खान ने अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की असफलता पर खुलकर बात की. ऑस्ट्रेलिया में इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में उन्होंने इस बात को याद करते हुए भावुक हो गए और आंखों में आंसू आ गए. उन्होंने कहा कि इस फिल्म की नाकामी उन्हें बहुत तोड़ गई. आमिर ने बताया कि 'लाल सिंह चड्ढा' टॉम हैंक्स की मशहूर फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' का ऑफिशियल रीमेक थी. इसे उन्होंने अपनी प्रोडक्शन कंपनी के बैनर तले बनाया. फिल्म का बजट करीब 200 करोड़ रुपये था, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह सिर्फ 130 करोड़ रुपये ही कमा पाई. आमिर ने माना कि वे बहुत आत्मविश्वास में आ गए थे. उन्होंने कहा, “मेरी कई फिल्में लगातार हिट रही थीं, इसलिए मैं ओवरकॉन्फिडेंट हो गया. मुझे लगा कि यह फिल्म आसानी से 300 करोड़ रुपये कमा लेगी.”

दर्शकों को नहीं पसंद आई फिल्म

उन्होंने बताया कि फिल्म मुख्यधारा की नहीं थी, फिर भी वे इसे बड़े बजट पर बना बैठे. आमिर ने कहा, “मुझे अपनी प्रोडक्शन टीम के साथ बैठकर बजट की सही सीमा तय करनी चाहिए थी. हमने निचली सीमा नहीं रखी और ज्यादा उम्मीद कर ली.” उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि कोविड के दौरान शूटिंग में देरी हुई और कामगारों को भुगतान रोकने का मन नहीं किया, जिससे खर्च और बढ़ गया. फिल्म रिलीज होने पर दर्शकों ने उसे अच्छा नहीं माना, हालांकि ओटीटी पर नेटफ्लिक्स पर इसे काफी पसंद किया गया. आमिर ने कहा, “मुझे फिल्म बहुत अच्छी लगी थी, लेकिन दर्शक इससे कनेक्ट नहीं कर पाए. अगर दर्शक पसंद करते तो फिल्म नहीं मर सकती थी.”

डिप्रेशन में चले गए थे आमिर खान

इस नाकामी को आमिर ने “बच्चे को खोने जैसा” दर्द बताया. उन्होंने कहा, “मैं कई महीनों तक बहुत उदास और डिप्रेस्ड रहा. लेकिन मैं अपनी भावनाओं को दबाता नहीं हूं. जो महसूस होता है, उसे महसूस करने देता हूं.”  उस मुश्किल वक्त में परिवार का साथ उन्हें बहुत सहारा बना. उनकी मां, बहनें, बच्चे और पूर्व पत्नियां सब उनके पास आईं. आमिर ने हंसते हुए कहा कि जीवन में कभी इतना परिवार का ध्यान नहीं मिला.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Trump का दावा, ईरान का धावा, नहीं थमा संग्राम, अभी बाकी इंतकाम? | US Iran War | Breaking News