आमिर खान और गौरी स्प्रैट साइन कर रहे थे शादी के पेपर, बीच में बैठा था जुनैद, आइरा और आजाद का 'छोटा भाई'

आमिर खान ने गौरी स्प्रैट से शादी कर ली है. शादी घर परिवार और नजीदीकी लोगों के बीच हुई. इस बीच शादी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
आमिर खान की तीसरी शादी की तस्वीर वायरल
Social Media
नई दिल्ली:

आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने दो साल से ज्यादा समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद आखिरकार शादी कर ली है. आमिर और गौरी एक दूसरे को करीब 25 साल से जानते थे. लंबी जान-पहचाना और फिर रिश्तों में नजदीकी के बाद दोनों ने शादी का फैसला किया. यह शादी बेहद ही प्राइवेट स्पेस में हुई जिसमें केवल परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल थे. शादी का सारा प्रोग्राम आमिक के बांद्रा स्थित घर पर हुआ.

सोर्स ने NDTV को बताया कि आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने अपनी शादी को कानूनी रूप से रजिस्टर कराने के लिए ऑफीशिलयल डॉक्टुमेंट्स पर साइन किए हैं. आमिर खान ने 4 जून को गौरी स्प्रैट के साथ अपनी शादी की खबर कनफर्म की. वे एक-दूसरे को 25 साल से जानते हैं, लेकिन एक दूसरे को डेट पिछले दो साल से ही कर रहे थे.

आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की पहली तस्वीर
 

शादी में आमिर खान के तीनों बच्चे और गौरी स्प्रैट का बेटा मौजूद था. आमिर की पहली शादी फिल्म रीना दत्ता से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे, जुनैद और आइरा खान हैं. एक्टर की दूसरी शादी 2005 में डायरेक्टर किरण राव से हुई थी. वे 2021 में अलग हो गए और अपने बेटे आजाद की परवरिश मिलकर कर रहे हैं. गौरी स्प्राट का छह साल का बेटा है जो लाइमलाइट से दूर रहता है.

यह भी पढ़ें: आमिर खान ने की गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी, दोनों के बीच इतना है उम्र का फासला, जान लें पहली और दूसरी पत्नी से एज गैप

Advertisement

मेहमानों की लिस्ट में करीब 150 लोग शामिल थे, जिनमें विदेश से आए रिश्तेदार भी थे. जहां तक गौरी स्प्रैट की बात है, वह बेंगलुरु की रहने वाली हैं और उन्होंने अपनी जिंदगी का ज्यादातर समय वहीं बिताया है. वह रीटा स्प्रैट की बेटी हैं, जिनका बेंगलुरु में एक सैलून था. उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक गौरी ने ब्लू माउंटेन स्कूल में पढ़ाई की और 2004 में यूनिवर्सिटी ऑफ द आर्ट्स लंदन से फैशन कोर्स, FDA स्टाइलिंग एंड फोटोग्राफी पूरा किया. प्रोफाइल में यह भी बताया गया है कि वह फिलहाल वह मुंबई में एक BBlunt सैलून चलाती हैं.

Featured Video Of The Day
जम्मू कश्मीर के शोपियां में लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकियों को सेना ने घेरा
Topics mentioned in this article
Aamir Khan
Gaur Spratt
Entertainment
Bollywood
Aamir Khan Wedding July 5