आमिर खान- गौरी स्प्राट की शादी पर राखी गुलजार ने जाहिर की खुशी तो विक्रम भट्ट बोले- लगता है वह सोशल एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं

आमिर खान एक बार फिर दुल्हा बनेंगे. वह 61 की उम्र में गर्लफ्रेंड गौरी स्प्राट से शादी करने जा रहे हैं. इस पर बीते जमाने की एक्ट्रेस राखी ने खुशी जाहिर की है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
आमिर खान- गौरी स्प्राट की शादी पर राखी गुलजार ने जाहिर की खुशी
नई दिल्ली:

आमिर खान और उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्राट काफी समय से अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में थे. दोनों अब शादी करने वाले हैं.  उन्होंने ऐलान किया है कि 5 जुलाई, 2026 को दोनों शादी करेंगे. इस पर पुराने जमाने की एक्ट्रेस राखी गुलजार में कमेंट की है. राखी गुलजार ने आमिर खान की शादी को लेकर खुशी जाहिर की. एक्ट्रेस ने कहा,  "मैं फिल्म इंडस्ट्री की हलचल से जुड़ी नहीं रहती और न ही मैंने कभी आमिर खान के साथ काम किया है, लेकिन मैं इतना जानती हूं कि वह बहुत सच्चे इंसान हैं. मुझे यह बात बहुत अच्छी लगती है कि शादी के बाद भी उन्होंने अपनी दोनों पत्नियों (रीना दत्ता और किरण राव) के साथ दोस्ती बनाए रखी है. यह उनके बारे में बहुत कुछ बताता है."

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 OTT: फिर चला रणवीर सिंह की 'धुरंधर' 2 का जादू, इस सीन के फैंस हुए कायल, बोले-'एक्टिंग का कोई मुकाबला नहीं'

60 साल की उम्र में आमिर खान की दोबारा शादी को लेकर हो रही नेगेटिव बातों को नजरअंदाज़ करते हुए राखी गुलजार ने कहा, खुशी का उम्र से कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने कहा, "60 साल की उम्र में शादी करने में क्या बुराई है? रॉबर्ट डी नीरो ने दो बार शादी की है और अब वह एक रिलेशनशिप में हैं (पार्टनर टिफनी चेन के साथ), जिनसे उनकी एक बेटी है जो 2023 में पैदा हुई थी. जब वह 80 साल से ज्यादा के थे, तब उन्हें बच्चा हुआ था. शादी में खुशी उम्र पर निर्भर नहीं करती. जब मैंने शादी की थी, तब गुलजार लगभग 40 साल के थे."

वहीं विक्रम भट्ट, जिन्होंने आमिर खान के साथ फिल्म "गुलाम" में काम किया था. उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि प्यार और शादी की कोई उम्र होती है. यह उनकी जिंदगी है और उन्हें इसे अपनी मर्जी से जीने का हक है. मजाक में कहूं तो, आमिर को देखते हुए लगता है कि शायद वह कोई सोशल एक्सपेरिमेंट कर रहे हों." 

यह भी पढ़ें- रियल स्टेट के ‘खिलाड़ी' बनें अक्षय कुमार, मुंबई के बोरीवली में बेचा 7 करोड़ में दो अपार्टमेंट, हुआ दोगुना मुनाफा

Advertisement

आमिर खान ने मार्च में अपने 60वें जन्मदिन के खास मौके पर मीडिया से गौरी स्प्रैट का परिचय कराया. वह बेंगलुरु की रहने वाली हैं. दोनों 25 सालों से एक दूसरे को जानते हैं. एक्टर ने कहा था कि वे एक-दूसरे के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं.  

Featured Video Of The Day
VIDEO: कॉलेज के सामने छात्रा की गर्दन पर रखा धारदार हथियार, लोगों के सामने दी धमकी