आमिर खान 5 जुलाई को तीसरी बार शादी करने जा रहे हैं. वह 5 जुलाई को गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. जैसे-जैसे आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे नए अपडेट भी आ रहे हैं. अब साफ हो गया है कि शादी में कौन-कौन से गेस्ट आने वाले हैं. साथ ही आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी कहां होने वाली है, इसका भी पूरा खुलासा हो गया है.
कितने मेहमान होंगे शामिल
एनडीटीवी को मिली जानकारी के अनुसार यह शादी आमिर खान के बांद्रा स्थित घर पर होगी. जिसमें कुल 150 लोग शामिल होंगे. बताया जा रहा है कि आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी में ज्यादातर फैमिली के लोग होंगे. बाकी कुछ विदेशी गेस्ट और दोस्त भी शादी में शामिल होंगे. सूत्रों के मानें तो 5 जुलाई के फर्स्ट हाफ में शादी हो जाएगी. इस शादी में आमिर खान और गौरी स्प्रैट के बच्चे भी शामिल होंगे.
आमिर खान की पिछली शादी
आपको बता दें कि गौरी स्प्रैट से पहले आमिर खान ने दो शादी की हैं. पहली शादी उन्होंने रीना दत्ता से की थी. शादी से आमिर खान को दो बच्चे जुनैद और आइरा हैं. आमिर खान और रीना दत्ता की शादी 1986 से लेकर 2002 तक चली थी. इसके बाद एक्टर की जिंदगी में किरण राव आईं. इन दोनों की लव स्टोरी भी काफी समय तक चली और फिर दोनों ने 2005 में शादी है. इस शादी से आमिर खान को एक बेटा आजाद है. हालांकि साल 2021 में किरण राव और आमिर खान ने अलग होने का फैसला किया. जिसके बाद अब वह गौरी स्प्रैट से शादी करने जा रहे हैं.