सलमान खान को अपनी बकरी बेचना चाहता है किसान, इस खूबी के चलते लाखों में पहुंच चुकी है कीमत

सलमान खान की देशभर में बड़ी फैन फॉलोइंग है और ईद के समय उनका नाम अक्सर चर्चा में रहता है. ऐसे में एक किसान ने अपनी एक खास बकरी सलमान खान को बेचने की इच्छा जताई है. बताया जा रहा है कि इस बकरी के लिए अब तक 10 लाख से 12 लाख रुपये तक के ऑफर मिल चुके हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सलमान खान को अपनी खास बकरी बेचना चाहता है किसान!

सलमान खान और ईद का एक गहरा और पुराना नाता है. भाईजान अक्सर ईद के मौके पर अपनी नई फिल्म के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते रहे हैं. लेकिन इस बार सलमान अपनी किसी फिल्म नहीं बल्कि एक खास ऑफर की वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं. दरअसल, महाराष्ट्र के सतारा जिले से एक दिलचस्प बात सामने आई है, जहां मान तालुका का एक किसान धनाजी विरकर अपनी एक खास बकरी सलमान को बेचना चाहता है. ये बकरी अपनी एक खूबी के चलते काफी लंबे समय से सोशल मीडिया पर छाई हुई है. 

ये भी पढ़ें: FWICE ने रणवीर सिंह पर लगाया बैन, डॉन 3 की वजह से बुरे फंसे धुरंधर एक्टर

कैसे एक आम बकरी बन गई खास

धनाजी विरकर की यह बकरी लगभग ढाई साल पहले उनके ही बाड़े में पैदा हुई थी. शुरुआत में इसमें कुछ भी अलग नहीं लगा, लेकिन समय के साथ इसके माथे पर एक सफेद निशान उभरने लगा, जो धीरे-धीरे साफ चांद (क्रिसेंट) के आकार में बदल गया. इस अनोखे निशान के चलते आसपास के गांवों के लोग भी इसे देखने आने लगे. कुछ ही समय में इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए.

वायरल वीडियो के बाद लाखों के ऑफर

किसान धनाजी विरकर ने जब इस बकरी का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला, तो उन्हें उम्मीद से कहीं ज्यादा प्रतिक्रिया मिली. जानकारी के मुताबिक, मुंबई, पुणे, मालेगांव और हैदराबाद जैसे शहरों से खरीदारों के कॉल आने लगे. बताया जा रहा है कि इस बकरी के लिए अब तक 10 लाख से 12 लाख रुपये तक के ऑफर मिल चुके हैं. हालांकि, किसान की उम्मीद है कि इसका दाम करीब 15 लाख रुपये तक पहुंच सकता है.

लेकिन भाईजान हैं पहली पसंद 

इस पूरी कहानी में सबसे दिलचस्प मोड़ तब आया जब किसान ने इच्छा जताई कि वह अपनी बकरी सलमान खान को बेचना चाहते हैं. किसान का कहना है कि अगर सलमान खान इस बकरी को खरीदें तो यह उनके लिए खास बात होगी. सलमान खान की देशभर में बड़ी फैन फॉलोइंग है और ईद के समय उनका नाम अक्सर चर्चा में रहता है. किसान का कहना है कि अगर सलमान उनसे संपर्क करते हैं, तो वह कीमत को लेकर ज्यादा मोलभाव नहीं करेंगे.

Advertisement

क्या जल्द बड़ी हिट देंगे भाईजान?

सलमान खान फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर एक हिट फिल्म देने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. उनकी पिछली फिल्म सिकंदर भी उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई थी. ऐसे में अब सलमान खान अपनी अगली फिल्म मातृभूमि से दमदार वापसी करने की कोशिशों में जुटे हैं. इसके अलावा भाईजान डायरेक्टर वामशी पैडिपल्ली की फिल्म में भी नजर आने वाले हैं. वे इस फिल्म में साउथ एक्ट्रेस नयनतारा के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे. इस फिल्म का अभी तक कोई ऑफिशियल नाम सामने नहीं आया है.  

Featured Video Of The Day
पंजाब में AAP को फिर क्यों मौका? राहुल कंवल के सवाल पर CM मान क्या बोले?