उदित नारायण का 90s का वो गाना जो बना कॉलेज के लड़की-लड़कों का फेवरेट, 31 साल से Gez-Z के मम्मी-पापा भी खूब करते हैं पसंद

एक गाना 31 साल पहले आया था, जो उस समय इतना मशहूर हुआ कि हर कोई गुनगुनाने लगा था. Gez-Z के मम्मी-पापा का फेवरेट भी बन गया था. कॉलेज के लड़की-लड़के एक-दूसरे के लिए गाने लगे थे. इस गाने का नाम 'रुक जा ओ दिल दीवाने' है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
उदित नारायण का 90s का वो गाना जो बना कॉलेज के लड़की-लड़कों का फेवरेट
NDTV

कुछ गाने ऐसे होते हैं, जिन्हें सुनते ही चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. उनकी धुन में मस्ती होती है, बोलों में शरारत और अंदाज में ऐसा जादू कि बार-बार सुनने का मन करता है. ऐसा ही एक गाना 31 साल पहले आया था, जो उस समय इतना मशहूर हुआ कि हर कोई गुनगुनाने लगा था. Gez-Z के मम्मी-पापा का फेवरेट भी बन गया था. कॉलेज के लड़की-लड़के एक-दूसरे के लिए गाने लगे थे. इस गाने का नाम 'रुक जा ओ दिल दीवाने' है. 

शाहरुख खान के चुलबुले अंदाज ने जीता दिल

यह गाना फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (Dilwale Dulhania Le jayengey)' का है. साल 1995 में रिलीज हुई इस फिल्म में शाहरुख खान और काजोल मुख्य भूमिका में थे. गाने में शाहरुख खान यानी राज का अंदाज बेहद दिलचस्प है. वह अपने मस्तीभरे अंदाज में सिमरन यानी काजोल को रिझाने की कोशिश करते नजर आते हैं. 'रुक जा ओ दिल दीवाने' गाने की खासियत यह है कि इसमें रोमांस के साथ हल्की-फुल्की शरारत भी देखने को मिलती है. शाहरुख के एक्सप्रेशंस, डांस और उनकी चंचल अदाएं गाने को खास बनाती हैं. फिल्म के निर्देशक आदित्य चोपड़ा ने इस गाने को एक अलग अंदाज में फिल्माया था. इसकी कोरियोग्राफी फराह खान ने की थी.

आदित्य चोपड़ा ने खुद बजाया था गाने का पियानो

'रुक जा ओ दिल दीवाने' गाने से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी है. फिल्म के संगीतकार जतीन पंडित ने एक इंटरव्यू में बताया था कि 'रुक जा ओ दिल दीवाने' में सुनाई देने वाला पियानो का हिस्सा आदित्य चोपड़ा ने खुद बजाया था. 

गाने को उदित नारायण ने अपनी आवाज दी थी. जतीन-ललित की जोड़ी ने इसका संगीत तैयार किया, जबकि इसके बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे. उदित नारायण की आवाज और संगीत की मस्ती ने इस गाने को यादगार बना दिया.

आज भी पसंद किया जाता है DDLJ का संगीत

'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में शाहरुख खान और काजोल के अलावा अमरीश पुरी, फरीदा जलाल, अनुपम खेर, सतीश शाह और मंदिरा बेदी जैसे कलाकार भी नजर आए थे. फिल्म का संगीत इसकी सबसे बड़ी खूबियों में से एक रहा है. 'तुझे देखा तो', 'मेहंदी लगा के रखना', 'जरा सा झूम लूं मैं' और 'रुक जा ओ दिल दीवाने' जैसे गानों ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई.

यह भी पढ़ें | DDLJ की छुटकी पूजा रूपारेल ने शेयर किया वीडियो, रो रोकर बोलीं- खींचकर ले गई पुलिस

Advertisement
Featured Video Of The Day
संसद में Rahul-Akhilesh की होगी मुलाकात! सीट बंटवारे पर बैठक अटकी
Topics mentioned in this article
Ruk Ja O Dil Deewane
Ruk Ja O Dil Deewane BTS Video
DDLJ
DDLJ Song
Dilwale Dulhania Le Jayenge

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं