6 मिनट के सीन के लिए खर्च किए थे 90 करोड़, बाद में फिल्म से काट दिया गया वो सीन कहा ये मैच नहीं हो रहा...

इस सीन को बड़े ही तरीके और ग्रैंड लेवल पर क्रिएट किया गया था लेकिन फिर आखिर में ऐसा क्या हुआ कि सीन को फिल्म से हटा दिया गया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
करोड़ों रुपये खर्च किए फिर फिल्म से डिलीट कर दिया सीन
Social Media
नई दिल्ली:

क्या आपने कभी उन फिल्मी सीन के बारे में सोचा है जो एडिटिंग टेबल से आगे नहीं बढ़ पाते? हालांकि कई सीन को स्पीड या क्रिएटिव फैसलों के चलते काट दिया जाता है, लेकिन कुछ सीन को हटाने की कुछ ज्यादा ही कीमत चुकानी पड़ती है. लेकिन क्या हो अगर उन हटाए गए सीन में से किसी एक को बनाने में बहुत ज्यादा खर्च आए? 2006 की सुपरहीरो फिल्म सुपरमैन रिटर्न्स के साथ भी ठीक यही हुआ था. छह मिनट के एक सीन को जिसे फाइनल कट से हटा दिया गया. बताया जाता है कि इस सीन को बनाने में 10 मिलियन डॉलर यानी लगभग 90 करोड़ रुपये का भारी-भरकम बजट लगा था. यह हॉलीवुड के इतिहास का सबसे महंगा डिलीटेड सीन बन गया.

ब्रायन सिंगर की सुपरमैन रिटर्न्स 28 जून, 2006 को भारी प्रमोशन और हाई होप्स के साथ सिनेमाघरों में रिलीज किया गया. डीसी सुपरहीरो के तौर पर ब्रैंडन राउथ, लोइस लेन के रूप में केट बोसवर्थ और विलेन लेक्स लूथर के रूप में केविन स्पेसी के लीड रोल वाली इस फिल्म का बजट 270 मिलियन डॉलर था.  इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म नहीं किया और 390 मिलियन डॉलर की कमाई की.

डिलीटेड सीन एक साइलेंट, अट्रैक्टिव सीन था जिसमें सुपरमैन अपने होम प्लैनेट, क्रिप्टन के खंडहरों का पता लगाने के लिए लौटता है. ग्रैंड सीन और एक अट्रैक्टिव माहौल से भरपूर, छह मिनट के इस सीन में बड़ा सेट और जबरदस्त सीजीआई का इस्तेमाल हुआ था. इसके लिए मेकर्स ने $10 मिलियन की भारी-भरकम रकम खर्च की थी. हालांकि, वार्नर ब्रदर्स ने लास्ट में पूरे सीन को एडिट करने का फैसला किया, क्योंकि उनका मानना ​​था कि यह सीन फिल्म के बाकी हिस्सों के साथ मेल नहीं खाता.

$10 मिलियन का क्रिप्टन सीन फाइनली डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक विशेष फीचर के रूप में फिर से सामने आया, जिससे फैन्स को सुपरमैन रिटर्न्स में एक अद्भुत और खूबसूरत जोड़ की एक दुर्लभ झलक मिली. 

Featured Video Of The Day
चंपत राय को सब पता था? पुलिस के सामने उगले सारे राज़!
Topics mentioned in this article
Most Expensive Deleted Scene
Deleted Scenes
Superman Returns
Brandon Routh
Actors Who Have Played Superman
Hollywoods Most Expensive Deleted Scene
Superman Films
Bollywood Most Famous Deleted Scenes