85 साल पुराना गाना दो फिल्मों में हुआ इस्तेमाल, एक में नहीं मिली पहचान, दूसरी में बना महफिल की जान, शमशाद-लता की टाइमलेस आवाज

85 साल पुराना गाना असल में 1941 में हिम्मत नाम की फिल्म में आया था. उस वक्त इसे शमशाद बेगम ने गाया था. उनके बाद ये गाना दो और फिल्मों में इस्तेमाल हुआ. आखिर में जब लता मंगेशकर ने गाया एवरग्रीन क्लासिक बन गया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
शमशाद बेगम ने 85 साल पहले गाया था ये गाना
Social Media
नई दिल्ली:

गानों को रीक्रिएट करना आज के दौर की फिल्मों में बहुत देखा जाता है. कभी किसी हिट पंजाबी गाने को फिल्म में फिट कर दिया जाता है तो कभी किसी पुराने क्लासिक को नया तड़का लगाकर पेश कर दिया जाता है. आप सोच रहे होंगे कि आज के जमाने का ये एक नया ट्रेंड है. लेकिन ये कोई नया ट्रेंड नहीं बल्कि सालों पुराना जांचा-परखा फॉर्मुला है. इसी फॉर्मुले की वजह से एक गाने को दो बार रीक्रिएट किया गया था.

85 साल पुराना गाना दो बार हुआ रीक्रिएट

आप सोच रहे होंगे कि 85 साल पहले ऐसा कौनसा नगीना बना था जिसे दो बार रीक्रिएट किया गया. ये गाना था साल 1941 में आई फिल्म हिम्मत का और इसके बोल थे 'इन्हीं लोगों ने ले लीना दुपट्टा मेरा'. हिम्मत फिल्म में इस गाने को शमशाद बेगम ने आवाज दी थी. 

हिम्मत की रिलीज के ठीक दो साल बाद साल 1943 में आई आबरू. सितारा और याकूब के लीड रोल वाली इस फिल्म में ये गाना दोबारा लिया गया. इस बार इसे गाने की जिम्मेदारी संभाली याकूब ने. हालांकि याकूब इस गाने को वो क्लासिक मुकाम नहीं दिला पाए जिसका ये हकदार था. ये हक मिला 29 साल बाद जब 1972 में आई पाकीजा.

राजकुमार और मीना कुमारी की लीड जोड़ी.  राजकुमार का अंदाज और मीना कुमारी की खूबसूरत अदाएं इस फिल्म को एवरग्रीन बनाती हैं उस पर चार चांद लगाते हैं फिल्म के एक से बढ़कर एक गाने. चलते चलते यूं ही कोई, मौसम है आशिकाना, चलो दिलदार चलो, थाड़े रहियो और बांके यार और इन्हीं लोगों ने...वही गाना जिसकी इस फिल्म ने किस्मत बदल दी. इस करिश्मे के पीछे सबसे बड़ा हाथ था लता मंगेशकर का. लता जी ने इसे जो अंदाज दिया और फिर जिस अदा से मीना कुमारी ने उसे निभाया वो स्कीन पर जादू कर गया. इस गाने को रिलीज हुए 54 साल हो चुके हैं लेकिन ये आज भी उतना ही नया है और केवल पुरानी फिल्मों के दीवानों के ही नहीं बल्कि नए जमाने के लोगों की भी पसंद बन रहा है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 51 साल पुराना वो गाना जो हर टूटे दिल की है आवाज, अमृता प्रीतम के उपन्यास पर बनी फिल्म, नरेंद्र चंचल की आवाज ने बनाया सदाबहार

Featured Video Of The Day
एयर मार्शल(रि) जितेंद्र सिंह बने राम मंदिर के CEO
Topics mentioned in this article
Lata Mangeshkar
Meena Kumari
Raaj Kumar
Shamshad Begum
Pakeezah