हिंदी सिनेमा में एक दौर था जब बड़े पर्दे पर धर्मेंद्र छाए हुए थे. उन्होंने अपनी हर फिल्म के किरदार को इतना बखूबी निभाया कि सालों बाद भी उनके हर रोल लोगों के जहन में बसे हुए हैं. आज हम धर्मेंद्र की फिल्म 'क्रोधी' की बात करेंगे, जिसमें गुस्सा, बदले की आग, अपराध और रिश्तों की उलझन है. लेकिन इस फिल्म में एक गाना ऐसा भी है, जो इस सीरियस कहानी को एक अलग ही माहौल देता है. ये फिल्म की कहानी से हटकर प्यार की शरारतों में ले जाता है. सोचिए, कोई अपनी प्रेमिका को बाग में ले जाने के लिए तरह-तरह के बहाने बनाए. मेवे खिलाने का वादा करे और चोरी-छिपे मिलने की प्लानिंग भी कर ले. कुछ इसी अंदाज का गाना आया साल 1981 में आई फिल्म क्रोध में 'चल चमेली बाग में' का. इस गाने में सचिन पिलगांवकर और रंजीता पर शूट किया गया था. गाने में अपनी एक अलग मस्ती, मजेदार बोल और दो सिंगर्स की आवाजों की वजह से आज भी पुराने हिंदी गाने के शौकीन लोगों के बीच अपनी जगह बनाए हुए हैं.
लता मंगेशकर और सुरेश वाडकर की आवाज में हिट
फिल्म क्रोध का गाना 'चल चमेली बाग में' की खासियत है इसके हल्के-फुल्के बोल और गाने को बातचीत के अंदाज में जैसे पेश किया गया है. इस गाने को लता मंगेशकर और सुरेश वाडकर ने गाया था. गाने का संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने तैयार किया और इसके बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे. गाने में प्रेमी अपनी प्रेमिका को बाग में ले जाने के लिए मेवे खिलाने से लेकर उसके लिए चादर बिछाने तक के वादे करता है. इसी तरह से दोनों के बीच शरारत भरी नोकझोंक शुरू हो जाती है. यही अंदाज गाने को रोमांटिक होने के साथ मजेदार भी बनाता है. गाने के बोल इस तरह हैं-
चल चमेली बाग़ में मेवा खिलाऊँगा
मेवे की टहनी टूट गयी तो, चादर बिछाऊँगा
चादर का पल्लू फट गया तो, दर्जी बुलवाऊँगा
दर्जी की सुई टूट गयी तो, घोड़ा दौड़ाऊँगा
घोड़े की टाँग टूट गयी तो, तुमको उठाऊँगा
दिल में बिठाऊँगा
चल चमेली चमेली बाग़ में...
यह भी पढ़ें | 70s का वो गाना, जब एक्ट्रेस को बुलबुल बना कर राजेश खन्ना ने कराया था डांस, किशोर कुमार की आवाज में हिट
इतना सब कुछ कर के फिर दिल में बिठाओगे
पहले से ही दिल में बिठा लो तुम थक जाओगे
चल चमेली चमेली बाग़ में झूला झूलाऊँगी
झूले की रस्सी टूट जाएगी तो, आँचल बिछाऊँगी
आँचल का पल्लू फट गया तो, सी कर दिखाऊँगी
सुई जो मुझको चुभ गयी, हँसकर मनाऊँगी
हँसकर जो तुम ना माने तो रोकर दिखाऊँगी
तुम को मनाऊँगी
तुम मान जाओगे मैं रूठ जाऊँगी
चल चमेली बाग़ में...
फिल्म की कहानी में प्यार और बदला
क्रोधी फिल्म का निर्देशन सुभाष घई ने किया था. ये फिल्म 20 फरवरी 1981 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में धर्मेंद्र ने विक्रमजीत सिंह का किरदार निभाया, जो अपने बचपन के खराब अनुभवों और जिंदगी में मिले धोखे के बाद अपराध की दुनिया की तरफ रुख करता है. फिल्म मे शशि कपूर ने सीबीआई ऑफिसर कुमार साहनी और जीनत अमान नीरा का रोल प्ले किया था. इसके साथ ही फिल्म में मौसमी चटर्जी, हेमा मालिनी, प्रेमनाथ, प्राण, अमरीश पुरी, सचिन और रंजीता जैसे एक्टर्स भी शामिल थे. फिल्म में एक तरफ जहां क्राइम और बदला दिखाया गया है, तो वहीं दूसरी तरफ प्यार और रिश्तों के इमोशन्स भी देखने को मिलते हैं.
सचिन-रंजीता की जोड़ी पर फिल्माया गया था गाना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं