15 अगस्त करीब है. ऐसे में सोशल मीडिया से लेकर यूट्यूब तक देशभक्ति के गानों का माहौल रहता है. ऐसे में मैंने यूट्यूब पर '15 अगस्त का गाना' लिख कर सर्च किया. इसके रिजल्ट में मेरी नजरों के सामने था वो गाना जिसे यूट्यूब पर 174 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. पिछले आठ साल में इस गाने को इतना देखा गया कि ये 15 अगस्त वाले गानों में दर्शकों का पसंदीदा बन गया. आप सोच रहे होंगे कि किस फिल्म का गाना है तो चलिए हिंट दिए देते हैं कि इस गाने में आलिया भट्ट नजर आती हैं और वह बच्चों को एक स्कूल प्रोग्राम के लिए ये गाना तैयार करवा रही थीं.
आलिया भट्ट ने किस फिल्म में किया देशभक्ति वाला गाना
हम बात कर रहे हैं साल 2008 में आई फिल्म राजी की. इस फिल्म में आलिया भट्ट और विक्की कौशल लीड रोल में थे. आलिया एक हिंदुस्तानी थीं और विक्की कौशल एक पाकिस्तानी ऑफीशियल. आलिया का मकसद विक्की के घर में घुसकर वो जानकारी भारत पहुंचाना था जो कि हमारे देश के लिए बहुत ही मददगार साबित हो सकती थी. हम जिस गाने की बात कर रहे हैं वह गाना है 'ऐ वतन'. दरअसल आलिया अपने जासूसी मिशन के तहत पाकिस्तान के एक रसूखदार परिवार में एंट्री चाहती थीं. इसके लिए उन्हें 14 अगस्त की तैयारी का बहाना मिलता है. वह स्कूल के बच्चों को गाना सिखाने का काम संभालती हैं. वही स्कूल जहां उस परिवार का बच्चा था. ताकि गाने के बहाने वे बच्चे के घर भी जा सकें.
ऐ वतन गाने को किस आवाज ने बनाया खास?
बात करें इस खूबसूरत गाने में चार चांद लगाने वाली आवाज की तो ये जिम्मेदारी सुनिधि चौहान ने संभाली. इस गाने को कम्पोज शंकल, एहसान और लॉय ने किया और इसके बोल लिखे थे गुलजार साहब और अलमा इकबाल ने. यूट्यूब पर इसे 1.4 मिलियन लोगों ने लाइक किया है.
राजी की कहानी?
'राजी' फिल्म की कहानी एक भारतीय कश्मीरी लड़की और उसके जासूस सफर पर बेस्ड है. 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध से पहले, उसके पिता ने देश के लिए अहम जानकारी जुटाने के लिए उसकी शादी पाकिस्तान के एक सैन्य अधिकारी के परिवार में करवा देते हैं. सहमत ने पाकिस्तान के ब्रिगेडियर सैयद के बेटे परवेज से शादी की और दुश्मन के घर में रहकर भारत के लिए अहम सैन्य जानकारियां जुटाने लगी. उसने अपनी सूझबूझ और बहादुरी से पाकिस्तानी सेना के कई सीक्रेट प्लान और भारतीय नौसेना पर होने वाले हमलों की समय रहते भारत को जानकारी दी.