पंजाबी म्यूजिक की देश ही नहीं विदेश में भी खासी पॉपुलैरिटी है. इस इंडस्ट्री के स्टार्स के स्टार्स को ग्लोबली काफी पसंद किया जाता है यही वजह है कि इनके एक एक गाने के व्यूज बिलियन्स में जाते हैं. आज हम आपको ऐसे ही एक गाने के बारे में बताने जा रहे हैं. ये गाना साल 2018 में आई फिल्म लौंग लाची का था. वहीं इस गाने की बात करें तो इसमें नीरू बाजवा और ऐमी विर्क नजर आए थे.
नीरू बाजवा और ऐमी विर्क का ये गाना लौंग लाची फिल्म का टाइटल ट्रैक था
यह गाना टी-सीरीज अपना पंजाब चैनल पर रिलीज हुआ था और आज भी यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले इंडियन गानों में से एक है. इस गाने को मन्नत नूर ने गाया. मन्नत का असली नाम केलमाश देवी है. जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले से आने वाली मन्नत नूर ने इस गाने से देशभर ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब प्यार पाया. उनकी मीठी और मिट्टी से जुड़े संगीत से सजी आवाज ने गाने को और अट्रैक्टिव बना दिया. इस गाने के बोल हरमनजीत ने लिखे हैं. वहीं म्यूजिक गुरमीत सिंह का है, जबकि कंपोजिशन में अमन जय का भी हाथ रहा. गाना फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर गुरमीत सिंह की टीम ने तैयार किया गया था.