धुरंधर-धुरंधर 2 के एक्शन पर खर्च हुए 77 दिन, 350 स्टंटमैन ने किया काम, ऐसे शूट हुई 2500 करोड़ी फिल्म

फिल्मी जानकारों के मुताबिक, हिंदी सिनेमा में अब तक इतना रॉ और दिल दहला देने वाला एक्शन शायद ही कभी देखने को मिला हो. इसी एक्शन को लेकर एनडीटीवी से खास बातचीत में फिल्म के एक्शन डायरेक्टर एजाज गुलाब ने बताया कि इस फिल्म के लिए एक्शन की रॉनेस को बनाए रखना उनके लिए बेहद चुनौतीपूर्ण रहा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
करीब 77 दिन के एक्शन सीक्वेंस और 350 स्टंटमैन धुरंधर में इस्तेमाल हुए

धुरंधर फ्रेंचाइज बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाके कर रही है और दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता कम होने का नाम ही नहीं ले रही. फिल्म के छोटे-बड़े सभी किरदार दर्शकों के बीच मशहूर हो चुके हैं. जितनी तारीफ फिल्म के किरदारों, कलाकारों और आदित्य धर के निर्देशन की हो रही है, उतनी ही चर्चा इसके जबरदस्त एक्शन की भी हो रही है. फिल्मी जानकारों के मुताबिक, हिंदी सिनेमा में अब तक इतना रॉ और दिल दहला देने वाला एक्शन शायद ही कभी देखने को मिला हो. इसी एक्शन को लेकर एनडीटीवी से खास बातचीत में फिल्म के एक्शन डायरेक्टर एजाज गुलाब ने बताया कि इस फिल्म के लिए एक्शन की रॉनेस को बनाए रखना उनके लिए बेहद चुनौतीपूर्ण रहा.

ये भी पढ़ें: धुरंधर 2 के तूफान के बीच फिर गर्माया ‘राजी' विवाद, राइटर ने लगाए मेघना गुलजार पर गंभीर आरोप

इतने दिन तक एक्शन सीन शूट हुए

एजाज गुलाब ने एनडीटीवी से बातचीत में कहा, “हम लोग करीब 40 स्टंटमैन को थाईलैंड लेकर गए थे, जहां लायरी का सेट लगाया था.” करीब 7 घंटे लंबी फिल्म में एक्शन बेहद अहम भूमिका निभाता है. एजाज के मुताबिक, इसके लिए उन्हें काफी प्लानिंग करनी पड़ी और हर एक्शन सीन से पहले कई बार रिहर्सल भी कराई गई. जब एजाज गुलाब से पूछा गया कि दोनों फिल्मों को मिलाकर कुल कितने दिन एक्शन शूट किया गया, तो उन्होंने बताया, “हमने दोनों फिल्मों में करीब 76 से 77 दिन एक्शन सीक्वेंसेज शूट किए हैं.”

350 स्टंटमैन ने किया काम

वहीं जब उनसे पूछा गया कि दोनों भागों में कुल कितने स्टंटमैन इस्तेमाल किए गए, तो एजाज ने बताया कि दोनों फिल्मों को मिलाकर करीब 350 स्टंटमैन इस प्रोजेक्ट का हिस्सा रहे हैं. फिल्म की सबसे लंबी एक्शन सीक्वेंस को लेकर एजाज गुलाब ने बताया, “सबसे लंबी सीक्वेंस क्लाइमैक्स की थी, जो रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर के बीच थी और ये करीब 15 दिन चली.” फिल्म जगत धुरंधर की सफलता से हैरान भी है और प्रेरित भी, क्योंकि जानकारों का मानना है कि इस फिल्म ने सिर्फ बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड ही नहीं तोड़े, बल्कि फिल्ममेकिंग की पूरी व्याकरण को भी बदलकर रख दिया है.

Advertisement

2500 करोड़ का कलेक्शन पार

फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में मजबूती से टिकी हुई है और हर रोज जबरदस्त कलेक्शन कर रही है. साथ ही यह कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़ रही है. अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या धुरंधर 2, 2000 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाएगी? दर्शकों की दीवानगी और फिल्म की रफ्तार को देखते हुए यह मुमकिन नजर आ रहा है. हालांकि दोनों फिल्मों को मिलाकर धुरंधर फ्रेंचाइज ने 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. 

Featured Video Of The Day
Yogi Cabinet: UP में योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए चेहरों के साथ क्षेत्र और जाति को साधेगी BJP
Topics mentioned in this article