75 साल के एक्टर का कमाल, तारक मेहता और नागिन को OTT पर दी मात, युवाओं के लिए इंस्पिरेशन है 6 एपिसोड की सीरीज

OTT पर नया तहलका, 75 साल के एक्टर ने तारक मेहता और नागिन को दी जोरदार टक्कर, 6 एपिसोड में छिपी है मेड इन इंडिया की सच्ची कहानी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
तारक मेहता और नागिन पर भारी पड़ी 75 साल के एक्टर की वेब सीरीज
IMDb
नई दिल्ली:

8 से 14 जून 2026 के हफ्ते में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली ओटीटी प्रॉपर्टीज की लिस्ट में ‘मेड इन इंडिया: ए टाइटन स्टोरी' ने तीसरा स्थान हासिल किया है. इस तरह भारतीय OTT जगत को ऑरमैक्स मीडिया की ताजा रिपोर्ट ने एक बार फिर चौंकाया है. इस 6 एपिसोड की सीरीज ने 5.7 मिलियन भारतीय दर्शकों का ध्यान खींचा, जो लोकप्रिय टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (4.8 मिलियन) और ‘नागिन सीजन 7' (3.8 मिलियन) से ज्यादा है. 75 वर्षीय एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने जे.आर.डी. टाटा के रोल में इतनी दमदार परफॉर्मेंस दी कि एक बार शुरू कर तो खत्म करके ही दम लेंगे.

सच्ची कहानी ने स्क्रीन पर जीता दिल

मेड इन इंडिया: ए टाइटन स्टोरी' विनय कामथ की किताब 'टाइटन: इनसाइड इंडियाज मोस्ट सक्सेसफुल कन्ज्यूमर ब्रांड' पर आधारित है. यह 1970-80 के दशक की पृष्ठभूमि में सेट है, जब भारत अभी विदेशी ब्रांडों और तस्करी की मार झेल रहा था. टाटा ग्रुप के एक साइडलाइन किए गए एग्जीक्यूटिव जेरक्सेस देसाई  (जिम सरभ) को टाटा प्रेस की मरती हुई डिवीजन को रिवाइव करने का जिम्मा सौंपा जाता है. एक साधारण आइडिया, भारत में विश्व स्तर की घड़ी बनाने में तब्दील हो जाता है. सीरीज के निर्देशक रॉबी ग्रेवाल ने 70 के दशक के बंबई को बखूबी दिखा है.\

नसीरुद्दीन शाह: 75 साल की उम्र में भी बेमिसाल

नसीरुद्दीन शाह की उम्र 75 साल है, लेकिन स्क्रीन पर वे जे.आर.डी. टाटा के रूप में विश्वसनीय लगते हैं. उनकी संयमित अदाकारी, गहरी नजर और संवाद अदायगी सीरीज की जान है. नसीरुद्दीन शाह की पिछली कुछ फिल्मों की बात करें तो इसमें डर्टी पिक्चर, मकबूल, ए वेडनेस्डे और इश्किया जैसी फिल्मों के नाम प्रमुखता से लिए जा सकते हैं.

Advertisement

ऑरमैक्स की लेटेस्ट रिपोर्ट

ऑरमैक्स की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, इस हफ्ते क्रिकेट (12 मिलियन) और ‘धुरंधर: द रिवेंज' (7.5 मिलियन) के बाद ‘मेड इन इंडिया' तीसरे नंबर पर है. सीरीज फ्री में अमेजन एमएक्स प्लेयर पर उपलब्ध है. चौथे नंबर पर 4.4 मिलियन के साथ लाफ्टर शेफ्स है, पांचवें पर 4.1 मिलियन के साथ तारक मेहता का उल्टा चश्मा, छठे पर 4 मिलियन के साथ नागिन 7, सातवें पर 3.3 मिलियन के साथ अनुपमा, आठवें पर 3 मिलियन के साथ मां बहन, नौवें पर 2.9 मिलियन के साथ पति ब्रह्मचारी और दसवें पर 2.8 मिलियन के साथ धुरंधर है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर हॉरर फिल्मों की आंधी, ऑब्सेशन के बाद हॉन्टेड 3 डी की आंधी में उड़ी बॉलीवुड के दिग्गज सितारों की फिल्में

ये सीरीज 3 जून 2026 को रिलीज हुई और एक हफ्ते में ही टॉप 3 में पहुंच गई. यह सीरीज युवा उद्यमियों, स्टूडेंट्स और हर उस शख्स के लिए जरूर बन जाती है जो चुनौतियों का सामना करके आगे बढ़ना चाहता है.

Featured Video Of The Day
मंदिर के CCTV में चोरी का राज! आखिर कौन ले 'उड़ा' मंदिर का चढ़ावा?
Topics mentioned in this article
OTT News
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah
Naagin 7
Made In India A Titan Story