नेटफ्लिक्स पर 74 दिन पुरानी फिल्म का राज, दुनियाभर में तीसरी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली बनी फिल्म 

नेटफ्लिक्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट शेयर किया गया है, जिसमें दुनियाभर में तीसरी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली बनी फिल्म के बारे में बताया गया है, जो भारतीय है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ग्लोबल नेटफ्लिक्स पर छाई बॉलीवुड फिल्म राजा शिवाजी
नई दिल्ली:

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स एंटरटेनमेंट का जरिया है, जो ना सिर्फ 190 देशों में स्ट्रीम करता है. बल्कि इस प्लेटफॉर्म पर कई भाषाओं का कंटेंट मौजूद है, जिसे फैंस काफी पसंद करते हैं. इसमें स्पेनिश, साउथ कोरिया, चीन, थाईलैंड और अग्रेजी भाषा शामिल है. इसके चलते ग्लोबल नेटफ्लिक्स की पहुंच है. इसी बीच नेटफ्लिक्स इंडिया के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर भारतीय फिल्म का जिक्र किया गया है, जो ग्लोबली नॉन इंग्लिश फिल्मों में तीसरे नंबर पर ट्रैंड कर रही है. खास बात यह है कि 74 दिन पहले फिल्म ने रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ पार की कमाई हासिल किया था. 

नेटफ्लिक्स पर दुनियाभर में ट्रेंड कर रही है राजा शिवाजी

ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अकाउंट पर पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा गया, राजा शिवाजी की दहाड़ गूंज रही है चारों और. अब नेटफ्लिक्स पर नॉन-इंग्लिश फिल्मों में दुनिया भर में नबर तीन पर ट्रेंड कर रही है. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि राजा शिवाजी 1 मई 2026 में रिलीज हुई थी, जो 75 करोड़ के बजट में बनी थी. वहीं 130 करोड़ की कमाई फिल्म ने हासिल की थी. 

ये भी पढ़ें- दूरदर्शन के इस पॉपुलर शो की आवाज बने थे सोनू निगम, 90s में था नंबर वन, शक्तिमान के दौर में बनाई जगह

Advertisement

राजा शिवाजी के बारे में 

'राजा शिवाजी' मराठी फिल्म है, जिसे हिंदी समेत कई भाषाओं में रिलीज किया गया था. फिल्म का निर्देशन और निर्माण दोनों रितेश देशमुख ने किया और संजय दत्त, विद्या बालन, जेनेलिया डिसूज़ा, और अभिषेक बच्चन ने महत्वपूर्ण किरदार निभाया है. इसके अलावा सलमान खान का स्पेशल कैमियो खूब चर्चा में रहा, जो जीवा महाला के किरदार में नजर आए. 

सलमान खान ने जताई थी कैमियो की इच्छा

रितेश देशमुख ने खुद खुलासा किया था कि सलमान ने खुद राजा शिवाजी में काम करने की इच्छा जताई थी. नए साल के जश्न के दौरान हुई एक बातचीत को याद करते हुए, रितेश ने बताया कि सलमान ने उनसे फिल्म की शूटिंग के शेड्यूल के बारे में पूछा और फिर जानना चाहा कि वे कौन सा किरदार निभाएंगे. जब रितेश ने बताया कि अभी तक उनके लिए कोई भूमिका तय नहीं की गई है, तो सुपरस्टार ने प्रोजेक्ट में शामिल होने पर जोर देते हुए कहा, "नहीं, नहीं, नहीं, तुम मेरे बिना फिल्म नहीं बना सकते, मुझे इसमें होना ही होगा."

Advertisement

ये भी पढे़ं- पंचायत का ये एक्टर, 20 किलोमीटर साइकिल चलाकर बेचता था कपास, आज पूरे देश में छाया, PM मोदी से की थी मुलाकात

Featured Video Of The Day
राम मंदिर चंदा चोरी कांड में अब शंकराचार्य की एंट्री!
Topics mentioned in this article
Raja Shivaji
Netflix
Bollywood
Entertainment