स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में लगा सितारों का मिला, ग्रहण किया 72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह गुजरात के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में आयोजित किया गया. इसके लिए फिल्मी सितारे गुजरात पहुंचें. यह सभी ने 72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार ग्रहण किया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में लगा सितारों का मिला, ग्रहण किया 72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
NDTV

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह गुजरात के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में आयोजित किया गया. इसके लिए फिल्मी सितारे गुजरात पहुंचें. यह सभी ने 72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार ग्रहण किया है. इस साल यह पुरस्कार हासिल करने वाले नए चेहरे हैं. इस साल 2024 की फिल्मों के लिए अवॉर्ड दिए गए हैं. जिसमें फिल्म 'श्रीकांत' के लिए बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला है. वहीं कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है. इसके अलावा यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 ने 72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में तीन अवॉर्ड अपने नाम किए. अपना अवॉर्ड हासिल करने के लिए यामी पति आदित्य धर के साथ पहुंचीं. 

भूषण कुमार, धनुष और विजय गांगुली हासिल किया पुरस्कार

भूषण कुमार को 'श्रीकांत' के लिए सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का सम्मान मिला. भूषण कुमार को 'श्रीकांत' के लिए सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म श्रेणी में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला. वहीं धनुष को 'कैप्टन मिलर' के लिए स्पेशल मेंशन कैटेगरी में नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला.बंदरेड्डी सुकुमार को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में 'पुष्पा: द रूल पार्ट 2' (तेलुगु) के लिए सर्वश्रेष्ठ ओरिजिनल स्क्रीनप्ले का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला है. विजय गांगुली ने स्त्री 2 के गाने आज की रात के लिए सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार हासिल किया.

सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म श्रेणी में 'रायन'

धनुष को 'रायन' के लिए सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म श्रेणी में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला है. जीवी प्रकाश कुमार को 'अमरन' के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला है. एक्ट्रेस यामी गौतम को 2024 की फिल्म 'आर्टिकल 370' के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अपना पहला नेशनल अवॉर्ड मिला. यामी के साथ उनके पति आदित्य धर भी थे, जो 'आर्टिकल 370' के को-प्रोड्यूसर भी हैं.

कार्तिक आर्यन को बेस्ट एक्टर

वहीं एक्टर कार्तिक आर्यन को आज गुजरात के केवड़िया में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से फिल्म 'चंदू चैंपियन' के लिए अपना पहला नेशनल अवॉर्ड मिला है. मलयालम सुपरस्टार ममूटी को साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म 'ब्रह्मयुगम' में कोडुमोन पोटी के किरदार के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला. रणदीप हुड्डा को 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' के लिए 'बेस्ट डेब्यू फिल्म ऑफ ए डायरेक्टर' का नेशनल फिल्म अवॉर्ड हासिल किया है.

Advertisement

दिग्गज अभिनेता अनंत नाग को सिनेमा के क्षेत्र में भारत के सर्वोच्च सम्मान, दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया. संजय मिश्रा को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में 'भक्षक' के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला है.

Featured Video Of The Day
Iqra Hasan Vs Imran Masood, चुनाव से पहले विपक्ष में घमासान!
Topics mentioned in this article
72nd National Film Awards
72nd National Film Awards 2026
72nd National Film Awards Full Winners
72nd National Film Awards LIVE
National Film Awards 2026