अमीर खुसरो की 700 साल पुरानी गजल से बना हीरामंडी का ये गाना, राजा हसन की आवाज पर मनीषा, अदिति, ऋचा, संजीदा और शर्मिन का डांस

अमीर खुसरो की रचनाओं, कविताओं और गजलों से प्रेरित या उनके बोलों पर बॉलीवुड में कई बॉलीवुड गाने बनाए गए हैं. साल 2024 में आई हीरामंडी सीरीज में भी 700 साल पुरानी रचना से एक बेहद ही खूबसूरत गीत बना है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अमीर खुसरो की 700 साल पुरानी गजल से बना हीरामंडी का ये गाना, एक नहीं 5 हीरोइनों ने किया डांस
youtube
नई दिल्ली:

संजय लीला भंसाली की Netflix सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' अपने सेट, शानदार कहानी, डायरेक्शन, कपड़ों और म्यूजिक के लिए खूब चर्चा में रही. लेकिन इस सीरीज का एक गाना ऐसा है, जो 700 साल पुरानी अमीर खुसरो की एक रचना से बना है. इस पुरानी रचना को संजय लीला भंसाली ने अपनी फिल्म में बेहद ही खूबसूरती से जोड़ा है. 13वीं-14वीं शताब्दी की इस रचना को अपने अंदाज के बेहद ही खूबसूरत अंदाज में पेश किया. इस गाने में पीले रंग, फूलों और बसंत का खूबसूरत माहौल नजर आता है.

अमीर खुसरो की रचना को मिला नया अंदाज

सीरीज हीरामंडी का गाना 'सकल बन' की सबसे खास बात है इसका इतिहास. अमीर खुसरो की रचनाओं, कविताओं और गजलों से प्रेरित या उनके बोलों पर बॉलीवुड में कई गाने बनाए गए हैं. गाने की लिरिक्स है 'सकल बन फूल रही सरसों' बसंत के मौसम और नेचर की तस्वीर को पेश करती है. इस गाने के बोलों में सरसों के फूल, आम के पेड़ और सजती हुई स्त्री का जिक्र किया गया है.

राजा हसन ने गाया गीत

भंसाली ने इस पुराने गाने को अपनी सीरिज में एक अलग ही विजुअल के साथ पेश किया. सीरीज में इस गाने को राजा हसन ने गाया है. इसके बोल अमीर खुसरो की रचना से लिए गए हैं. इस गाने में मनीषा कोईराला, अदिती रॉव हैदरी, रिचा चढ्ढा, संजीदा शेख और शर्मिन शेगल नजर आई हैं. सभी पीले रंग के कपड़ों में सजी हुई हैं. गाने में मनीषा, रिचा चढ्ढा, संजीदा शेख और अदिती ने बेहतरीन डांस किया है. इस गाने के लिए तैयार किया गया सेट, इसका डांस और गाने के बोल इसको और खास बना देते हैं. गाने के बोल इस तरह हैं- 

ऐ सकल बन, सकल बनफूल रही सरसों, 
सकल बनफूल रही सरसों...
सकल बन फूल रही सरसों,
बन-बन फूल रही सरसों.
अम्बवा फूटे, टेसू फूले,
कोयल बोले डार-डार,
और गोरी करत सिंगार,
मलनियाँ गढवा ले आईं कर सों,
सकल बन फूल रही सरसों.

Advertisement

गाने ने सोशल मीडिया पर भी मचाई धूम

गाने को लोगों ने कितना पसंद किया है, इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मार्च 2024 में आए गाने सकल बन को अब तक यूट्यूब पर करीब 4 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं. यानी करीब 700 साल पुरानी रचना को भंसाली ने ऐसा रूप दिया कि वह आज की ऑडियंस और सोशल मीडिया की दुनिया तक पहुंच गई.

ये भी पढ़ें: अमीर खुसरो की 700 साल पुरानी गजल से बना लता मंगेशकर का गाना, गीत का मतलब समझें ना समझें, आएगा भरपूर मजा, मिथुन-अनीता ने बनाया सदाबहार

Advertisement
Featured Video Of The Day
चुनाव आयोग के कामकाज को लेकर जारी विवाद पर क्या बोले पूर्व CEC ओपी रावत?
Topics mentioned in this article
Amir Khusro Ghazal Movie Song
Heeramandi Series
Sanjay Leela Bhansali Movie
Hindi News
Ndtv Hindi