सनी देओल के बाद 70 साल के इस सुपरस्टार का बॉक्स ऑफिस पर राज, दी 2026 की 300 करोड़ी फिल्म, जानते हैं नाम

mana shankara vara Prasad garu Vs Border 2: कमाई के मामले में बॉर्डर 2 ने साबित कर दिया कि है कि सेना न सिर्फ असल जिंदगी में दिल जीतती है. बल्कि बॉक्स ऑफिस की जंग में भी इंडियन आर्मी का कोई मुकाबला नहीं है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
70 साल के सुपरस्टार ने दी 300 करोड़ी फिल्म
नई दिल्ली:

साल 2026 सिनेमा प्रेमियों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है. साल की शुरुआत में बॉर्डर 2 जैसी मूवीज ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया है. कमाई के मामले में बॉर्डर 2 ने साबित कर दिया कि है कि सेना न सिर्फ असल जिंदगी में दिल जीतती है. बल्कि बॉक्स ऑफिस की जंग में भी इंडियन आर्मी का कोई मुकाबला नहीं है. ये फिल्म तीन सौ करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है. बॉर्डर 2 के अलावा सिर्फ एक और मूवी है जो इस क्लब की मजबूत दावेदार है. क्या आप जानते हैं साउथ के 70 वर्षीय सुपरस्टार से सजी ये फिल्म कौन सी है.

तीन सौ करोड़ की जबरदस्त कमाई

ट्विटर पर बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस हैंडल ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें 2026 की उन फिल्मों का जिक्र है जो वर्ल्डवाइड 300 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई कर चुकी हैं. ये लिस्ट अभी छोटी है. लेकिन काफी इंट्रेस्टिंग भी है. क्योंकि इस लिस्ट में अब तक सिर्फ एक बॉलीवुड मूवी ने जगह बनाई है. ये फिल्म है बॉर्डर 2. और, जिस दूसरी फिल्म का हम जिक्र कर रहे हैं उस फिल्म का नाम है माना शंकरा वारा प्रसाद गारू. साउथ इंडियन सिनेमा की ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त उड़ान भर रही है. इस ट्वीट के मुताबिक फिल्म 3 सौ करोड़ के क्लब में एंट्री ले चुकी है.

ये भी पढे़ं- 47 साल पहले कैमरे के सामने पहली बार आया था ये सुपरस्टार, 2026 में बॉर्डर 2 के शोर में दी 300 करोड़ी फिल्म

Advertisement

बॉर्डर 2 का कलेक्शन

रिलीज के 46 दिनों बाद भी धीरे धीरे ही सही बॉक्स ऑफिस पर बॉर्डर 2 की कमाई जारी है. हाल कुछ ऐसा है कि 463.81 करोड़ की कमाई फिल्म ने दुनियाभर में हासिल कर ली है. जबकि भारत में आंकड़ा 346.34 करोड़ पार हो चुका है. 

माना शंकरा वारा प्रसाद गारू का कलेक्शन 

मेगास्टार चिरंजीवी की फिल्म ‘मना शंकरा वारा प्रसाद गारू' भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया. रिलीज के एक महीने बाद और ओटीटी पर आने के बावजूद फिल्म की कमाई जारी रही. वहीं 200 करोड़ के बजट में फिल्म ने 375 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया है, जो कि 70 वर्षीय सुपरस्टार के लिए गुड न्यूज है. 

Advertisement

ये भी पढे़ं- रजनीकांत के स्टारडम को टक्कर देने वाली हीरोइन, जो चिरंजीवी की बनीं बहन, पत्नी और मां, शादी के बाद करियर बर्बाद

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Thalapathy Vijay Tamil Nadu New CM: तमिलनाडु में शपथ लेते ही विजय ने 'बरसाया' पैसा!
Topics mentioned in this article