68 की उम्र में भी सनी देओल का जोश बरकार, 'बटवारा 1947' के ट्रेलर लॉन्च पर सनी पाजी ने बताया फ्यूचर प्लान

सनी देओल ने फिल्म 'बटवारा 1947' के ट्रेलर रिलीज के मौके पर बताया कि वह आगे चलकर किस तरह की फिल्में करना चाहते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
किस तरह की फिल्में करना चाहते हैं सनी देओल?
Social Media
नई दिल्ली:

सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर लॉन्च के मौके पर सनी देओल ने इस फिल्म के साथ साथ डायरेक्टर राजकुमार संतोषी के साथ काम करने का अपना एक्सपीरियंस शेयर किया और साथ ही साथ ये भी बताया कि आने वाले समय में वो किस तरह की फिल्मों में काम करना चाहते हैं. इससे उनके आने वाली फिल्मों को लेकर एक बड़ी हिंट मिली है. जब सनी ने राजकुमार संतोषी के साथ उनके बॉन्ड और वापसी तो उन्होंने एक लंबा जवाब दिया.

उन्होंने कहा, सबसे पहले आप सबको नमस्ते. आप लोगों ने ट्रेलर तो देख ही लिया है और मुझे यकीन है आप लोगों ने  घायल देखी है, दामिनी देखी है, घातक देखी है और अब बंटवारा आ रही है. राज और मेरा कॉम्बिनेशन हमेशे ऐसी ही है जहां पर पता नहीं कैसे हमारी वेवलेंथ बहुत मिलती है. जब कहानी अच्छी होती है, बात सही होती है हम तुरंत एक्साइटेड हो जाते हैं और फिर हम पूरी कोशिश करते हैं एक दूसरे को चैलेंज करें. कई टेक-रीटेक होते हैं लेकिन एंड रिजल्ट हमारा बहुत अच्छा है. भगवान की कृपा रही है कि हमारी तीनों फिल्में सभी को याद हैं और जिसकी वाजह से आज हमें फिर से मौका मिला बंटवारा बनाने का. अफसोस है कि इतना गैप रहा है. पता नहीं कोई गैप क्यों आ जाता है लेकिन अच्छा है हम अभी साथ में काम कर रहे हैं. 

Photo Credit: Sunny Deol/Instagram

सनी ने आगे कहा, मुझे पूरा यकीन है कि आगे भी हम और फिल्में जरूर करेंगे और सब फिल्में हमेशा समाज के साथ जुड़ी होती हैं. कभी हम कई किसी चीज के बारे में कोई कंट्रोवर्सी नहीं करते. ना कभी करना चाहेंगे, ना कभी करेंगे. हमारी कहानियां कुछ ऐसी होती हैं हर इंसान जो देखता है उसके कुछ इमोशन के साथ कनेक्ट हो जाता है. उसको अपनापन दिखता है. सनी ने कहा, मुझे लगता है कि मैं आगे इसी तरह की फिल्मों में काम करना चाहूंगा.

यह भी पढ़ें: शिल्पा शिंदे को परिवार से मिली नफरत, बीमार हालत में भाई ने घर से निकाला, देखती रही मां लेकिन कुछ न कहा

Advertisement
Featured Video Of The Day
संसद में लाठी लेकर पहुंच गए पप्पू यादव, सुरक्षाकर्मियों ने रोका, वीडियो
Topics mentioned in this article
Sunny Deol
Batwara 1947
Sunny Deol Age
Entertainment
Bollywood