मधुबाला का 68 साल पुराना हिट गाना, कैबरे डांसर बन अशोक कुमार को लुभाया, कानों में रस घोलती आशा भोसले की आवाज

मधुबाला का 68 साल पुराना, जो आशा भोसले की आवाज में आजतक नहीं हुआ फीका. अशोक कुमार ने भी एक्टिंग से जीता था दिल. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मधुबाला का 68 साल पुराना गाना, आशा भोसले की आवाज में आज भी एवरग्रीन
YouTube

मधुबाला वो अदाकारा हैं, जिन्हें बॉलीवुड आजतक नहीं भूला है. उनकी खूबसूरती 50 से 60 के दशक में फिल्मों में देखने को मिली, जिसे हिंदी सिनेमा का स्वर्ण युग कहा जाता है. दिलीप कुमार से लेकर सलमान खान तक... आज तक हर कोई उनकी खूबसूरती का कायल है. मधुबाला के पॉपुलर गानों की लिस्ट में एक लड़की भीगी भागी सी, हाल कैसा है जनाब का, आएगा आनेवाला जैसे गाने शामिल हैं. लेकिन क्या आपको 68 साल पुराने उस गाने के बारे में पता है, जिसमें मधुबाला का किरदार कैबरे डांसर का था और उन्होंने स्टेज पर ऐसा गाना गाया कि अशोर कुमार नजरें नहीं हटा पाए. वहीं मधुबाला की आवाज बनी थीं आशा भोसले.

मधुबाला का 68 साल पुराना खूबसूरत गाना

हम जिस गाने की बात कर रहे हैं वह 1958 में आई फिल्म हावड़ा ब्रिज का पॉपुलर गाना आइए मेहरबान हैं, जिसमें मधुबाला कैबरे डांसर के रोल में थीं. इस गाने को आशा भोसले ने अपनी खूबसूरत आवाज दी थी. जबकि इसके बोल कमर जलालाबादी ने लिखे थे. इसे ओपी नय्यर ने कंपोज किया था. 

आइए मेहरबान गाने के लिरिक्स

आइये मेहरबान बैठिये जानेजां
शौक से लीजिये जी इश्क के इम्तहान
कैसे हो तुम नौजवां कितने हसीं मेहमान
कैसे करूं मैं बयां दिल की नहीं है जुबां

Advertisement

देखा मचल के जिधर बिजली गिरा दी उधर
किसका जला आशियां बिजली को ये क्या खबर
आइये मेहरबां बैठिये जानेजान
शौक से लीजिये जी इश्क के इम्तहान
आइये मेहरबान बैठिये जानेजां
शौक़ से लीजिये जी इश्क के इम्तहान
आइये मेहरबान

ये भी पढ़ें- Ramayana Box Office Collection Day 11: छठी मैया की रामायण पर कृपा, 11वें दिन खूब कमाए, दूसरे संडे को धुरंधर 2 को पछाड़ा 

Advertisement

हावड़ा ब्रिज फिल्म की कहानी

शक्ति सामंत द्वारा निर्देशित हावड़ा ब्रिज में अशोक कुमार, मधुबाला, केएन सिंह, ओम प्रकाश, मदन पुरी और हेलन अहम किरदार में थे. यह एक क्राइम थ्लिर और रोमांस वाली कहानी थी, जिसमें  रंगून में प्रेम कुमार (अशोक कुमार) और उसके बड़े भाई मदन अपने पिता के साथ बिजनेस चलाते हैं. मदन परिवार का अनमोल खजाना चुराकर कलकत्ता चला जाता है ताकि उसे बेच सके. वहां स्मगलर गिरोह के हाथों वह मारा जाता है और उसकी लाश हावड़ा ब्रिज के नीचे मिलती है. पिता प्रेम से कहते हैं कि वह कलकत्ता जाकर भाई के हत्यारों का पता लगाए और परिवार का खजाना वापस लाए. प्रेम राकेश नाम से कलकत्ता आता है.

वहां वह टंगेवाला श्यामू (ओम प्रकाश) से मिलता है. बाद में एडना (मधुबाला) उसे अपने अंकल जो के होटल में ले जाती है. एडना प्रेम से प्यार करने लगती है और बताती है कि उसका अंकल, जॉन चांग (मदन पुरी) और प्यारेलाल (के.एन. सिंह) अवैध धंधे में शामिल हैं. प्रेम एडना की मदद से अपराधियों का पीछा करता है. बीच में प्यारेलाल उसे जॉन चांग की हत्या का झूठा आरोप लगाने की कोशिश करता है. आखिर में खजाना मिल जाता है और अपराधियों को पकड़वाकर प्रेम एडना से शादी कर लेता है. 

ये भी पढ़ें- खेसारी लाल यादव का नया छठ गीत, घर से दूर पिया बिहरिया को बिहार जाने और छठ पूजा के लिए मनाती पत्नी, डिंपल सिंह संग शानदार केमिस्ट्री

Featured Video Of The Day
Chhath Puja 2026: दिल्ली से पटना तक धूम, सुबह-सुबह घाटों पर उमड़ी भीड़, देखें शहर-शहर से LIVE
Topics mentioned in this article
Madhubala
Madhubala Song
Ashok Kumar
Aaiye Meherbaan
Hindi Song

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं