हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार राजेश खन्ना हमेशा से ही अपने चुलबुले किरदार के लिए जाने जाते रहे हैं. फिल्मों में एक्ट्रेस के साथ आशिकाना अंदाज ने उनको एक अलग ही पहचान दिलाई थी. राजेश खन्ना ने अपने करियर में ऐसे कई गाने किए हैं जो बॉलीवुड में कई सालों बाद भी लोगों के दिल और जुबान पर छाए हुए हैं. आज हम एक ऐसे ही गाने की बात करेंगे जो आज से 57 साल पहले आया था. लेकिन इस गाने ने 57 साल बाद भी प्यार करने वाले के मन में अपनी जगह बना रखी है. ये गाना आज भी आशिकों के बीच काफी पॉपुलर है और गर्लफ्रेंड का दिल जीतने का सबसे आसान तरीका भी.
कौन सा था गाना
साल 1969 मे राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर की फिल्म 'आराधना' का गाना 'मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू' सालों बाद भी लोगों को जुबान पर रहता है. अगर आपकी गर्लफ्रेंड भी रूठ गई है तो आप इस गाने से उसको इंप्रेस कर सकते हैं. गाने के बोल आनन्द बक्शी ने लिखे थे और इसे संगीत दिया था सचिन देव बर्मन ने. किशोर कुमार ने इस गाने में अपनी आवाज का जादू कुछ इस तरह से चलाया कि सालों बाद भी प्यार करने वालों के लिए गाना अमर बन गया है.
क्या थी गाने की कहानी
इस गाने के पीछे की कहानी की बात करें तो इसमें शर्मिला टैगोर दार्जिलिंग की ट्वाय ट्रेन में बैठकर जा रही हैं. वहीं राजेश खन्ना उर्फ अरूण वर्मा अपने दोस्त के साथ गाड़ी से उनकी ट्रेन के पीछे-पीछे जा रहे हैं. गाने में राजेश खन्ना का मस्तीभरा अंदाज और शर्मील का शर्माते हुए हां का इजहार इस गाने में जान डालता है.
गाने सुनने के लिए यहां क्लिक करें.
फिल्म भी हुई थी हिट
ये फिल्म भी उस वक्त की ब्लॉकबस्टर फिल्मों मे से एक थी. बाक्स ऑफिस पर फिल्म ने 7 करोड़ की कमाई की थी. फिल्म की कहानी, किरदार और हर किसी की एक्टिंग ने लोगों को अपना दीवाना बना लिया था. इस फिल्म के और भी गाने थे जो सुपरहिट हुए थे.
- रूप तेरा मस्ताना- किशोर कुमार
- कोरा कागज था ये मन मेरा- किशोर कुमार, लता मंगेशकर
- चंदा है तू मेरा सूरज है तू- लता मंगेशकर
- सफल होगी तेरी आरधना- एस.डी. बर्मन
- गुन गुना रहे हैं भवरें- मोहम्मद रफी, आशा भोसले
- बागो में बहार है- मोहम्मद रफी, लता मंगेशकर