56 साल पुराना वो गाना जो सिखाता है जिंदगी का खास सबक, Gen-Z के दादा-दादी, मम्मी-पापा का है फेवरेट, मन्ना डे की आवाज ने बनाया अमर

आज हम आपको उनका एक गाना बताने जा रहे हैं जो आज तक लोगों की जुबान पर है. यह 56 साल पुराना गाना है, जो जिंदगी का खास सबक सिखाता है. इस गाने का नाम 'ऐ भाई जरा देखके चलो' है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
56 साल पुराना वो गाना जो सिखाता है जिंदगी का खास सबक
NDTV

राज कपूर की गिनती हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकारों में होती है. उन्होंने कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का दम दिखाया. राज कपूर की फिल्मों के गानें में जिंदगी के कई आइने देखने को मिलते है. आज हम आपको उनका एक गाना बताने जा रहे हैं जो आज तक लोगों की जुबान पर है. यह 56 साल पुराना गाना है, जो जिंदगी का खास सबक सिखाता है. इस गाने का नाम 'ऐ भाई जरा देखके चलो' है. जो साल 1970 में आई फिल्म 'मेरा नाम जोकर' का है.

मन्ना डे की अद्भुत आवाज

जिंदगी का सर्कस कभी बंद नहीं होता. आगे, पीछे, दाएं, बाएं, ऊपर-नीचे हर दिशा में खतरा छिपा रहता है. राज कपूर की महान फिल्म 'मेरा नाम जोकर' का यह अमर गाना मन्ना डे की अद्भुत आवाज में जीवन का सबसे बड़ा सच बयान करता है. शंकर-जयकिशन की धुन और नीरज के गहरे बोल ने 'ऐ भाई जरा देखके चलो' को अमर बनाया है. 

मन्ना डे ने इस गीत को इतनी सहजता और गहराई से गाया कि इसे 1971 का नेशनल फिल्म अवॉर्ड और 1972 का फिल्मफेयर अवॉर्ड दोनों मिले.'ऐ भाई जरा देखके चलो' गाना दुनिया को सर्कस बताता है. जानवर इंसान से ज्यादा वफादार होते हैं, जबकि इंसान अपने ही मालिक के सीने में छुरा भोंकता है. नीरज के यह शब्द आज भी दिल को छूते हैं.

'मेरा नाम जोकर' के बारे में

'मेरा नाम जोकर' में राज कपूर ने खुद निर्देशन, निर्माण और मुख्य भूमिका निभाई. युवा राजू बने ऋषि कपूर, सिमी गरेवाल, पद्मिनी, रूसी एक्ट्रेस क्सेनिया रयाबिंकिना, मनोज कुमार, धर्मेंद्र, राजेंद्र कुमार और दारा सिंह ने साथ दिया. छह साल की मेहनत में राज कपूर ने अपनी सारी संपत्ति, आरके स्टूडियो और यहां तक कि पत्नी की सोने की चूड़ियां गिरवी रख दीं. फिल्म 255 मिनट लंबी थी और दो इंटरवल वाली. भारत में फिल्म फ्लॉप रही और राज कपूर दिवालिया हो गए, लेकिन सोवियत संघ में तीन भागों में रिलीज होकर 7.31 करोड़ दर्शकों ने देखी और भारी कमाई हुई. बाद में यह कल्ट क्लासिक बन गई. 

ये भी पढ़ें; 27 साल पुराना वो शास्त्रीय संगीत जिसका दीवाना हो गया था हर कई, उस्ताद सुल्तान खान की आवाज और मेहबूब के बोल ने बनाया अमर

Advertisement
Featured Video Of The Day
ATM मशीन उखाड़ कार में लोड कर ले गए चोर
Topics mentioned in this article
Raj Kapoor
Mera Naam Joker
Manna Dey
Manna Dey Song
Neeraj